फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrest

दंपती खुद घर पर छापते थे नकली नोट, पहले पति पकड़ा गया अब पुलिस ने पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Arrest
अंबाला। कुरुक्षेत्र की सर्वजीत कौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उगाला बाजार में यह महिला 250 ग्राम बादाम की एवज में दो हजार का नकली नोट चलाते पकड़ी गई थी। पति गुरदेव सिंह के इशारे पर ही वह नकली करेंसी दुकान पर चलाने का धंधा चला रही थी। तब पुलिस ने उसके पति गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया था। जबकि सर्वजीत कौर फरार होने में कामयाब रही। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह बात स्वीकार की है कि वे खुद ही नकली करेंसी तैयार करते थे। इसके बाद उसे ग्रामीण एरिया की दुकानों पर सामान खरीदने की एवज में चला देते थे।
विज्ञापन

घर से जब्त किया कंप्यूटर व प्रिंटर
अब तक पुलिस आरोपियों के कब्जे से एक कंप्यूटर व प्रिंटर जब्त कर चुकी है। मुुख्य आरोपी गुरदेव सिंह ने बताया कि वह काफी समय से नकली करेंसी बनाने का धंधा कर रहा है। एक बार पुलिस उसे इसी जुर्म में पहले भी पकड़ चुकी है। तब कुरुक्षेत्र पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से यह धंधा शुरू कर दिया था। अब उसने पड़ोसी जिले अंबाला के ग्रामीण एरिया को नकली नोट चलाने के लिए चुना था। पत्नी के साथ शाम को ही वह दुकानों पर नकली नोट लेकर जाते थे। फिर थोड़ा सामान खरीदने के बहाने करेंसी चला देते थे। पूछताछ में सर्वजीत कौर ने भी यह बात स्वीकार की है कि पति के साथ वह भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त थी।
विज्ञापन

पति-पत्नी काफी समय से नकली नोट बनाने का धंधा कर रहे थे। शुरूआती जांच में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया था। अब महिला को पकड़ने की कार्रवाई की गई। महिला के पति को पहले कुरुक्षेत्र पुलिस नकली नोट छापने के आरोप में पकड़ चुकी है। जमानत पर रिहाई के बाद उसने फिर यह धंधा शुरू कर दिया। हालांकि ये लोग कुछ नोट छापने के बाद ही उन्हें मार्केट में चला देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र वालिया, एसएचओ, बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed