फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrangements for drainage should be made before the rains.

Ambala News: बारिश से पहले हों पानी निकासी के इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for drainage should be made before the rains.
रेसीडेंट सोशल कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-7 के पदा​धिकारी निगम आयुक्त से मिले।
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन में बीते वर्ष शहर में परेशानी को देखते हुए रेसिडेंट सोशल कल्चरल और वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-7 प्रधान अधिवक्ता संदीप सचदेवा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

रेसिडेंट सोशल कल्चरल और वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-7 प्रधान अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि बीते वर्ष बरसाती सीजन में बाढ़ आने से लोगों का काफी नुकसान हुआ। लोगों का घरों का सामान तक खराब हो गया था। अब कुछ माह बाद बरसाती सीजन आने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम शहर के मुख्य नालों की सफाई के लिए निविदा लगाता है, मगर सेक्टर और कॉलोनियों के अंदर से मुख्य नालों तक आने वाले नालों की सफाई नहीं करवाई जाती। इन नालों को निविदा में शामिल नहीं किया जाता। अब भी यह नाले बंद हैं। इससे पानी की निकासी नहीं होती। उनकी मांग है कि शहर के सेक्टर-1, 7, 8, 9, 10 और कॉलोनियों के अंदर के नालों को भी निविदा में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पिछले वर्ष की तरह बरसाती पानी की निकासी न होने से परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन, पुराना सेशन कोर्ट समेत अन्य कई नाले वी शेप में चल रहे हैं। इन नालों को गहरा कर यू शेप में करना चाहिए ताकि आसानी से उनकी सफाई हो सके। उन्होंने कहा कि इलाका पार्षदों से भी निविदा लगाने के दौरान विचार विमर्श किया जाए। सचदेवा ने बताया कि निगम आयुक्त ने उनकी बात अच्छी तरह सुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed