{"_id":"592dbad74f1c1bdf15bdc522","slug":"army-will-look-at-duplicate-documents-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दस्तावेजों पर रहेगी सेना की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दस्तावेजों पर रहेगी सेना की पैनी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 31 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला ने अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर देने के लिए 22 जून से 5 जुलाई तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना खेल स्टेडियम में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथारिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके। गत वर्ष मुलाना में आयोजित की गई सेना भर्ती रैली में 23 ऐसे युवाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया है, जो गलत दस्तावेजों के आधार पर चुने गए थे। वहीं दो दलालों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सेना के लिए चुने गए योग्य युवकों को भर्ती करने से पहले पुलिस के उनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए करे आवेदन
रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होगी। नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए केवल युवक ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन