फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army recruitment effort to make transparent and simple

सेना भर्ती को पारदर्शी और सरल बनाने का प्रयास

Mon, 17 Feb 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 17 Feb 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment effort to make transparent and simple
अंबाला सिटी। सेना भर्ती महानिदेशक लेफ्टिनेंट जरनल बलबीर पामा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सेना में भर्ती को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सेना में भर्ती होने के प्रत्येक उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि चुने गये उम्मीदवारों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई जाती है ताकि मैदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसी दूसरे उम्मीदवार का सहारा लेने जैसे संभावना को खत्म किया जा सके। ऑटोमेशन, पारदर्शिता को बढ़ाने और भेदभाव को समाप्त करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। पामा ने यह जानकारी आज राजीव गांधी खेल परिसर अंबाला शहर में सेना भर्ती कार्यालय अंबाला की भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद जिस तरह से भर्ती निदेशक द्वारा स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर भर्ती प्रक्रिया को जारी रखा गया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सेना भर्ती के लिए आये युवाओं  से बातचीत की और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जानकारी प्राप्त की। बलबीर पामा ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा करना एक गौरव की बात है क्योंकि सेना में देश की रक्षा के साथ-साथ व्यक्ति को जीवन में अनुशासन, समर्पण और त्याग जैसे गुण भी सीखने को मिलते हैं। उन्होंने इस अवसर पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान आने वाली परेशानियों की जानकारी ली और भविष्य में उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भर्ती के दौरान 1.6 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं  को झंडी दिखाकर रवाना किया और भर्ती प्रक्रिया के नाप तोल, चिकित्सा, दस्तावेज निरीक्षण और पंजीकरण सहित प्रत्येक स्टैंड पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल यू मुखर्जी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की मैदान गतिविधियों का आज अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन कैथल, पंचकूला और चंडीगढ़ के 3539 युवाओं  ने क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए भर्ती में भाग लिया। उन्हाेंने कहा कि 18 और 19 फरवरी को मैदान गतिविधियों में चुने गये युवाओं की चिकित्सा जांच की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed