फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army Public School teacher hit by car, dragged far away

Ambala News: आर्मी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को कार ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Army Public School teacher hit by car, dragged far away
अंबाला। सैन्य क्षेत्र में एक्टिवा पर जा रही आर्मी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग की शिक्षिका ग्रीन पार्क निवासी शिवानी को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि शिक्षिका को एक्टिवा समेत कार सवार काफी दूर तक घसीटते ले गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कार को कोई सेना का जवान चला रहा था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि अभी घायल की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रीन पार्क निवासी शिक्षिका शिवानी ने वीरवार को अपने स्कूल से छुट्टी ले रखी थी और बेटी का दाखिला करवाने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह एक्टिवा से चिड़िया लाइन के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बेकाबू कार काफी दूर तक स्कूटी सवार शिक्षिका को घसीटते ले गई। इसके बाद आरोपी कार चालक ने ही सेना की एंबुलेंस से घायल शिक्षिका को अस्पताल भिजवाया। छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की बिगड़ती तबियत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर, छाती, बाजू सहित अन्य स्थानों पर काफी चोटें आई हैं। उधर, सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। विदित हो कि घायल शिक्षिका के पति भी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed