फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army personnel posted in Jammu goes missing from outside railway station

Ambala News: जम्मू में तैनात सैन्य कर्मी, रेलवे स्टेशन के बाहर से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Army personnel posted in Jammu goes missing from outside railway station
अंबाला। सेना में तैनात कर्मी अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। कैथल के प्रभावत गांव निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रदीप ने बताया कि सांघा गांव निवासी उसका साला सुनील कुमार भारतीय सेना में नौकरी कर रहा हैं और वो जम्मू में तैनात है। सुनील दो अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर आया था और उसे एक नवंबर को ड्यूटी पर पहुंचना था। इसलिए वो 31 अक्तूबर को एक टैक्सी लेकर कैथल से अंबाला स्टेशन पर आया था, लेकिन एक नवंबर को सेना की यूनिट से फोन आया कि सुनील कुमार अभी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है, इसके बाद सुनील की तलाश शुरु की गई और टैक्सी वाले से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने सुनील को स्टेशन के बाहर उतार दिया था, लेकिन इसके बाद से ही सुनील का मोबाइल भी बंद आ रहा है और वो भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed