फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arhtiyas waiting to open portal for farmers of Punjab

पंजाब के किसानों के लिए पोर्टल खोलने का आढ़ती कर रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas waiting to open portal for farmers of Punjab
अंबाला सिटी मंडी में भीगता धान। - फोटो : Ambala
आढ़तियों द्वारा मांग करने के बाद भी पंजाब के किसानों के लिए ई-खरीद पोर्टल नहीं खोला गया है। इसी कारण पंजाब से आकर फसल बेचने वाले सीमांत किसानों के साथ आढ़तियों को भी परेशानी हो रही है। आढ़तियों का कहना है कि अगर पूरे देश में किसान कहीं भी अपनी फसल बेच सकते हैं तो पंजाब के सीमांत किसानों को अंबाला मंडी में फसल बेचने पर क्यों रोक लगाई जा रही है। सरकार को जल्द से जल्द पंजाब के किसानों के लिए भी ई-खरीद पोर्टल खोलना चाहिए।
विज्ञापन

अधिकतर आढ़तियों का कार्य पंजाब के किसानों के कारण ही अंबाला मंडी में चल रहा था। इसके अलावा किसानों को भी अंबाला मंडी में फसल आकर बेचने पर काफी आसानी होती थी।
विज्ञापन

अंबाला मंडी में भीगी किसानों की फसल
सिटी अनाज मंडी में प्रतिदिन किसान फसल लेकर आ रहे हैं। कई किसान ऐसे हैं जिनकी फसलों की अभी तक खरीद नहीं हुई है और उनकी फसल मंडी में ही पड़ी है। रविवार को एकाएक बदले मौसम के कारण किसानों की फसल बारिश में भीग गई। कई किसानों ने तिरपाल डालकर अपनी फसल को बचाने का प्रयास किया। किसानों ने मांग की है कि जो भी किसान मंडी में फसल ला रहे हैं, उनकी फसल तुरंत खरीदी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडी में करीब 60 प्रतिशत फसल पंजाब के किसानों की आती थी, जब से सरकार ने पंजाब के किसानों पर बैन लगाया है, तब से आढ़तियों व किसानों के लिए परेशानी बढ़ गई है। सरकार को जल्द से जल्द पंजाब के किसानों के लिए पोर्टल को खोल देना चाहिए।
-दूनीचंद, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।
हमारे पास सरकार की ओर से अभी कोई आदेश नहीं आए हैं, जैसे ही आदेश आएंगे उसी अनुसार कार्य किया जाएगा।
-दलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed