फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Appointment with the signatures of officers, duped the unemployed by issuing identity cards

अफसरों के हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति, पहचान पत्र जारी कर बेरोजगार को ठगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Appointment with the signatures of officers, duped the unemployed by issuing identity cards
नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति और पहचान पत्र जारी करने वाले कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला एक साल पुराना बताया गया है। साहा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पसियाला वासी हरकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह 10 वीं पास है और बेरोजगार होने के कारण वह काफी समय से नौकरी की तलाश में था। उसके जीजा ने कुरुक्षेत्र जिला के पीपली स्थित भगवान नगर कालोनी वासी ईशांत धीमान नाम के व्यक्ति से मिलवाया था। ईशांत ने बिजली निगम में अपनी ऊंची पैठ के बारे में बताया था और खुद का परिचय भी बिजली निगम के कर्मचारी के रुप में ही दिया था। वह ईशांत के जाल में फंस गया। ईशांत ने उसकी नौकरी अंबाला डिवीजन नंबर वन में लगवाने की बात कही थी। इसके लिये उसने 10 वीं के प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ दो लाख रुपये की मांग की थी। हरकेश कुमार का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया था।
विज्ञापन

उन्होंने बमुश्किल एक लाख 30 हजार रुपये जुटा कर दिए, जो कि उसने ईशांत को दे दिए थे। इसके बाद जुलाई 2020 में ईशांत धीमान ने उसे डिवीजन नंबर एक में नियुक्ति पत्र थमाया और इसी के साथ एक पहचान पत्र भी दिया था। जब वह बिजली निगम के डिवीजन नंबर एक में बतौर शिफ्ट सहायक ज्वाइन करने गया तो पता चला नियुक्ति और पहचान फर्जी है। वह सीधा ईशांत के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशांत ने बताया कि इसमें उसका कोई कसूर नहीं है। जिसे बोल कर नौकरी की बात की थी, यह उसकी गलती है। इसके बाद ईशांत से जब दी गई एक लाख 30 हजार की राशि वापस मांगी तो उसने एक चैक थमा दिया। शिकायतकर्ता ने जब यह चेक बैंक में जाकर लगाया तो इसमें हस्ताक्षर ठीक नहीं होने के कारण उसे बैंक से भुगतान नहीं हो सका। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस को की थी, जिसके बाद इस संदर्भ में अब मामला दर्ज हो गया है।

निगम अधिकारी अनभिज्ञ
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता वीके बनवाल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यह क्षेत्र कार्यकारी अभियंता संदीप कादियान के पास है। जब इस बारे कार्यकारी अभियंता संदीप कादियान से बात की गई तो उन्होंने अभी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि हाल में उन्होंने अंबाला ज्वाइन किया है और मामला पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed