फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Appointment portal remained closed for six hours, public upset

Ambala News: अप्वाइंटमेंट पोर्टल छह घंटे रहा बंद, जनता हुई परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Appointment portal remained closed for six hours, public upset
अंबाला। छावनी तहसील में रजिस्टरी के लिए अप्वाइंटमेंट लेने वाला पोर्टल शुक्रवार सुबह से बंद पड़ा रहा। इसके कारण तहसील में सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक काम प्रभावित रहा। आलम यह था कि लोग सुबह से ही रजिस्टरी करवाने पहुंचे लेकिन जैसे ही अप्वाइंटमेंट लेने पोर्टल पर पहुंचे तो देखा कि पोर्टल बंद है। इस कारण कोई काम नही हो सका। घंटों इंतजार के बाद कई लोगों को लौटना पड़ गया। वहीं शुक्रवार को छावनी तहसील कार्यालय में लोग रजिस्टरी करवाने के लिए भटकते नजर आए। लोगों का कहना था कि संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी और जनता को इस संबंध में अवगत करवाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि सरकार पोर्टल पोर्टल खेल रही है और तहसील का पोर्टल बंद है। वित्तीय वर्ष के यह अंतिम दिन चल रहे हैं। 31 मार्च के बाद नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। कलेक्ट्रेट लागू होने पर संपत्ति खरीदने वाले पर अतिरिक्त कर का बोझ पड़ जाएगा। सरकार को यह देखना चाहिए कि पोर्टल के लिए हाई इंटरनेट सुविधा बहुत जरूरी।
विज्ञापन


कल भी बंद रहा पोर्टल
हिमांशु ने बताया कि वह पालम विहार का निवासी है और कल पोर्टल बंद होने पर सुबह से परेशान हो रहा है। कल भी पोर्टल बंद हो गया था।

बारी का किया इंतजार
समीर गुप्ता ने बताया कि वह छह घंटे से परेशान हो रहा है। अब शाम चार बजे पोर्टल चला है। भीड़ ज्यादा है, वह अपनी बारी का आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed