फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Apply for National Means and Merit Scholarship Scheme exam from tomorrow

Ambala News: राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए कल से करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Apply for National Means and Merit Scholarship Scheme exam from tomorrow
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना ( नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम) में राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी भर सकते हैं। आवेदक 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

योजना के लिए 19 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन व परीक्षा जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा की देखरेख में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम और शर्तें
परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी राज्य के सरकारी व अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों और उन्होंने सातवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी विद्यालयों से पिछले वर्ष पास की हो। परीक्षार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।

परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। उपरोक्त परीक्षा में बीसीए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसीबी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत व शारीरिक दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शेष सामान्य वर्ग के लिए है। आरक्षित वर्ग से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारियों से प्रमाणपत्र की छाया प्रति ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी।


विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार ही हो।

राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए एक सितंबर से आवेदन कर सकेंगे। 10 अक्टूबर तक योजना के तहत आवेदन किए जाएंगे और 19 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed