फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Appearance of Valmiki Dharamshala will change, Home Minister announces to give 20 lakhs

वाल्मीकि धर्मशाला की बदलेगी सूरत, गृहमंत्री की 20 लाख देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Appearance of Valmiki Dharamshala will change, Home Minister announces to give 20 lakhs
गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करते मछौंडा के लोग। - फोटो : Ambala
छावनी विधानसभा क्षेत्र के मच्छौंडा में 20 लाख रुपये की लागत से भगवान वाल्मीकि धर्मशाला की मरम्मत व अन्य कार्य किए जाएंगे। मंगलवार को गृहमंत्री अनिल विज ने यह राशि धर्मशाला की मरम्मत के लिए देने की घोषणा की। नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहर इस मामले में कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को गृहमंत्री विज के आवास पर पहुंचे मच्छौंडा से वार्ड प्रधान राजबीर सिंह के अलावा क्षेत्रवासी लेखराज सैनी, सुरेंद्र, बलिहार सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरमेल सिंह फौजी, एससी मोर्चा हरदीप सिंह, सुरेश व अन्य ने गृह मंत्री को बताया कि मच्छौंडा में वाल्मीकि धर्मशाला की हालत काफी खस्ता है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का निर्माण काफी समय पहले किया गया था और धर्मशाला अब काफी खस्ता हो गई है। गृहमंत्री विज ने मरम्मत कार्य के लिए 20 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को बेहतर बनाकर दिया जाएगा, ताकि लोग यहां पर आयोजन कर सकें। गृहमंत्री विज ने कहा कि मच्छौंडा क्षेत्र में विकास की अन्य परियोजनाएं भी चल रही हैं, जोकि जल्द पूरी होंगी और इसका लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

गृहमंत्री की बदौलत क्षेत्र में हो रहे कई विकास कार्य
वार्ड प्रधान राजबीर सिंह ने बताया कि मच्छौंडा में डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी बेहतर होगी। बेहतर रोड कनेक्टिवटी के लिए रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज का निर्माण भी आगे शुरू होगा। कई गलियों को पक्का व ऊंचा किया जा चुका है, रोड की मरम्मत के लिए टेंडर जारी होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed