फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anticipatory bail granted to accused in Rs 8 lakh fraud case

Ambala News: आठ लाख की धोखाधड़ी में आरोपी को अग्रिम जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail granted to accused in Rs 8 lakh fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हितेश गर्ग की अदालत ने धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में आरोपी विक्रम को अग्रिम जमानत दे दी है। यह फैसला तब आया जब शिकायतकर्ता ने अदालत में उपस्थित होकर बताया कि उसका आरोपी के साथ आठ लाख रुपये में समझौता हो गया है और उसे जमानत याचिका पर कोई आपत्ति नहीं है। इस मामले से जुड़ी प्राथमिकी 28 अगस्त को मुलाना थाने में दर्ज की गई थी। आरोपी पर तहरीर में आरोप लगाए थे कि उसने शिकायतकर्ता को न्यूजीलैंड भेजने के बहाने आठ लाख रुपये ठगे और जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।

अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान, आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है और अब मामला शिकायतकर्ता के साथ सुलझा लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सहायक लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं और आरोपी गवाहों को धमका सकता है या फिर से ऐसा अपराध कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी से पैसे की वसूली होनी बाकी है। कोर्ट में उपस्थित शिकायतकर्ता ने बयान दिया कि आरोपी के साथ समझौता हो गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कोर्ट में 1.5 लाख नकद मिले हैं, साथ ही 2,00,000 और 4,50,000 रुपये के दो चेक भी प्राप्त हुए हैं। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट कहा कि अगर विक्रम को अग्रिम जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed