फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another person including woman named in blackmailing case

Ambala News: ब्लैकमेल करने के मामले में महिला सहित एक अन्य व्यक्ति नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Another person including woman named in blackmailing case
अंबाला। जालसाज महिला द्वारा अपने आशिक संग मिलकर कई झूठे मामलों में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत दी और सारे सबूत दिए। फिर मामले की जांच एसपी व डीएसपी के पास पहुंची और उनकी जांच के बाद अब महेश नगर पुलिस ने पीड़ित आशीष सैनी की शिकायत पर आरोपी सुनीता सैनी उर्फ पमल सैनी व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छावनी के गांधी नगर निवासी आशीष सैनी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से एक जालसाज महिला की साजिश का शिकार होकर परेशान है। छावनी निवासी सुनीता सैनी उर्फ पमल सैनी द्वारा सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की और अपने प्यार के झूठे जाल में फंसाकर लाखों रुपये लिए। जब पैसे देने बंद कर दिए तो महिला ने उस पर छेड़छाड़ के झूठे मामले दर्ज करवा दिए। जब महिला की पुलिस में शिकायत की तो पता लगा कि आरोपी महिला ने उस जैसे कई युवकों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे ठगी करती है और इस सारे खेल में उसका साथ अजय शर्मा करता है। जब शिकायतें की तो आरोपी सुनीता और अजय ने जान से मारने की धमकी दी थी और झूठे मामले दर्ज करवा दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सुनीता व अजय के साथ व्हाट्सएप चैट व फोन कॉल की रिकार्डिंग, पैसों का ऑनलाइन लेनदेन व अन्य कई ऐसे सबूत हैं, जिससे साबित हो सकता है कि वह बेगुनाह है। उसके बार मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की और सारे सबूत भी जमा करवाए। आखिर में एसपी व डीएसपी की जांच में सच सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। महेश नगर पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed