{"_id":"63fd32bb43ee7d2a300c6ac3","slug":"anil-vij-taunts-rahul-gandhi-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गृहमंत्री विज का कांग्रेस पर निशाना, बोले- राहुल गांधी ऐसे टेलर, जो सिले हुए कपड़ों को सीते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गृहमंत्री विज का कांग्रेस पर निशाना, बोले- राहुल गांधी ऐसे टेलर, जो सिले हुए कपड़ों को सीते हैं
Tue, 28 Feb 2023 04:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:16 AM IST
सार
पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के आरोपियों की जेल में हत्या मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले पर नहीं बोलती।
विज्ञापन
अनिल विज ने राहुल गांधी पर कसा तंज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर सोमवार को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे टेलर मास्टर हैं जो सिले हुए कपड़ों को सीते हैं। देश तो पहले ही सारा जुड़ा हुआ है, वह टहलने के लिए पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक घूमते रहे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदानी को लेकर लिखा है। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को अदानिया बुखार हो गया है, इसलिए वह सारा दिन यही राग अलापते रहते हैं।
विज्ञापन
पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के आरोपियों की जेल में हत्या मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले पर नहीं बोलती। इसके लिए वह कोई धरना-प्रदर्शन नहीं कर रहे। इन्होंने सत्ता में आते ही लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, मगर जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, लगता तो यही है कि किसी योजना व साजिश के तहत यह सब हो रहा है।
विज्ञापन