फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij met the Civil Aviation Minister

Ambala News: नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij met the Civil Aviation Minister
अंबाला। सिविल एयरपोर्ट पर लगने वाले सुरक्षा उपकरणों को लेकर मंगलवार को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने देश के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने अंबाला छावनी में तैयार हो रहे सिविल एयरपोर्ट के सुरक्षा उपकरणों को जल्द से जल्द स्थापित करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया।
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत ही इन उपकरणों को स्थापित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा विज ने उड्डयन मंत्री को अंबाला छावनी के सिविल एयरपोर्ट के उद्धाटन का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन

विज ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि उनके विधानसभा अंबाला छावनी में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के तहत एक एयरपोर्ट मंजूर हुआ था। वो बनकर बिल्कुल तैयार हो गया है और सभी प्रकार का सामान लग गया है और जो सुरक्षा उपकरण लगने हैं, वो उड्डयन विभाग लगाएगा। इसके लिए वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे। सुरक्षा उपकरण स्थापित होते ही उड़ान भी शीघ्र ही आंरभ हो जाएगी। बिजली के प्रीपेड मीटर के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आ गए हैं, जिनको वो लगवाने जा रहे हैं। इनके टेंडर भी हो चुके हैं और इनमें प्रीपेड की भी सुविधा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से विकल्प मांगा जाएगा कि वे प्रीपेड लगाना चाहते हैं या पोस्टपेड मीटर क्योंकि प्रीपेड में मोबाइल की तरह ही रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed