फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij hit back at Punjab Minister Cheema's statement

Haryana: अनिल विज ने पंजाब के मंत्री चीमा के बयान पर किया पलटवार, बोले- चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक बराबर

Sat, 16 Nov 2024 05:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 05:21 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को लेकर पलटवार किया।

विज्ञापन
Anil Vij hit back at Punjab Minister Cheema's statement
अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ की बात है तो उन्हें पिछले समझौतों को पढ़ना चाहिए जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र हैं वो हरियाणा को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है उतना ही हमारा भी अधिकार है। चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश है न कि पंजाब का हिस्सा। केंद्र शासित प्रदेश में जितने कर्मचारी कार्यरत हैं उसमें पंजाब और हरियाणा, दोनों राज्यों के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार राजशाही की तरह सबसे ऊपर है, कांग्रेस प्रजातांत्रिक नहीं बल्कि राजशाही पार्टी है। विज शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, के बयान पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां गांधी परिवार ने उड़ाई है और राहुल गांधी अपने परिवार का इतिहास देखें।

इनकी दादी इंदिरा गांधी ने 1975 में ईमरजेंसी लगाते हुए लोगों के मौलिक अधिकार बंद कर दिए थे, अखबारों पर सेंसर लगा दिया, डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया था। उन्होंने कहा कांग्रेस संविधान की बात करती है, कितनी बार धारा 356 लगाकर चुनी सरकारों को तोड़ा। 


हुड्डा राज में मेहरबान लोगों के बनते थे बीपीएल कार्ड
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा राज में जिनपर उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के बीपीएल कार्ड बनते थे और बाकि घूमते रहते थे। मगर भाजपा सरकार ने सिस्टम को बेहतर बनाते हुए कार्ड बनाने के सेंटर खोले है जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed