{"_id":"685f0b887fb750648805b6ea","slug":"angry-with-the-increasing-incidents-people-blackened-the-face-of-the-snatcher-and-made-him-roam-around-ambala-news-c-36-1-ame1006-145167-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बढ़ती वारदातों से गुस्साए लोगों ने झपटमार का मुंह काला कर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बढ़ती वारदातों से गुस्साए लोगों ने झपटमार का मुंह काला कर घुमाया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जंडली स्थित माता रानी चौक के पास महिला का थैला झपटने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया। इसके बाद आक्रोशित युवकों ने झपटमार का मुंह काला कर उसे बाजार में घुमाया और पुलिस के हवाले कर दिया।
यह नजारा देख क्षेत्र में भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें युवक झपटमार का मुंह काला करता हुआ नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 12 बजे मॉडल टाउन निवासी रमा सूद किसी काम से माता रानी चौक की तरफ आईं थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक महिला का थैला झपटकर ले गया लेकिन स्थानीय लोगाें ने पीछा कर झपटमार को काबू कर लिया। जंडली क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बढ़ती नशाखोरी आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का कारण बनती जा रही है। यहां पर झपटमारी और चोरी की वारदातें बढ़ रही है। नशा करने वाले युवा गिरोह बनकर क्षेत्र में घूमते रहते हैं और आने जाने वाले लोगों के कीमती सामान छीन लेते हैं। जंडली क्षेत्र से एडवोकेट पुनीत दहेल ने बताया कि क्षेत्र में कुछ युवाओं की टोली आपराधिक वारदातों को अंजाम देती हैं। पिछले एक माह में करीब 15 वारदातें सामने आ चुकी हैं।