फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Angry residents moving in Ambala, police response

अंबाला निवासियों में बढ़ रहा गुस्सा, पुलिस के पास जवाब नहीं

Sun, 02 Feb 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sun, 02 Feb 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angry residents moving in Ambala, police response
जिले में साल का पहला महीना पूरी तरह से चोरों के नाम रहा। महीना भर ताबड़तोड़ चोरियां व लूट की वारदातें होती रहीं और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही। हालांकि, पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इन चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, जनवरी माह में हुई चोरियों की वजह से लोगों और कारोबारियों में दहशत का माहौल है। महीने का पहला हफ्ता तो आराम से गुजरा, मगर दूसरे हफ्ते की शुरूआत के बाद से चोरियों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


इसे लेकर लोग बहुत ज्यादा डरे और सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस अपनी रात्रि गश्त गंभीरता से करें तो चोरियों की घटनाएं निसंदेह कम हो जाएगी। मगर पुलिस ऐसा नहीं कर रही है। उधर, पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस लगातार चोरों की तलाश में हैं, जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी माह में चोरी, लूट और ठगी की घटनाएं
8 जनवरी को शहर गीता नगर में हरियाणा लुब्रीकैंट से 40 लाख रुपये का माल उड़ाया
-8 जनवरी को कैंट वशिष्ठ नगर से 12-12 ग्राम सोने की चूड़ियां और 49 हजार रुपये कैश उड़ाया
-8 जनवरी कैंट टैगोर गार्डन में एक मकान से दो मंगलसूत्र सोने और चांदी के सिक्के सहित 12 हजार कैश सहित ढाई लाख का नुकसान।
-8 जनवरी कैंट अमर नगर में चांदी की मूर्ति चोरी सहित एक लाख रुपये का नुकसान।
-8 जनवरी कैंट न्यू जनकपुरी में सब इस्पेक्टर के घर चोरी में 11 हजार रुपये कैश, दो सिलेंडर चोरी।
-8 जनवरी को सीपी हाउस के पास सर्वेंट क्वार्टरों में सेंध लगाकर गहने और कीमती दस्तावेज चुराए।
-10 जनवरी को मुलाना में नकाबपोश हमलावरों ने आश्रम में लूटपाट के दौरान 16 हजार रुपये और शिव मंदिर का गुल्लक तोड़ा।
-10 जनवरी को शहर शुक्लकुंड रोड नेगी जनरल स्टोर में मंहगे कॉस्मेटिक सामान और कीमती अन्य सामान चुराया नुकसान करीबन एक लाख रुपये।
-10 जनवरी को अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर 8.45 लाख रूपए से भरा आईडीबीआई बैंक का एटीएम उखाड़ लिया।
-10 जनवरी को माल रोड़ पर ऑनलाइन बैंकिग में हेरफेर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 49 लाख रुपये की ठगी हुई।
-11 जनवरी को कैंट के देना बैंक के एटीएम को उखाड़ने का प्रयास 10 लाख रुपये से भरा एटीएम बचा।
-12 जनवरी कैंट हाउसिंग बोर्ड में घर से हजारों की नकदी सहित गहने चुराए।
-12 जनवरी को शहर बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड से महिला के खाते से 49 हजार रुपये की चोरी।
-13 जनवरी को साहा बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी
-16 जनवरी को बराड़ा सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास।
-18 जनवरी कैंट सरद बाजार में कपड़े की दो दुकानों में सेंधमारी कर हजारों रुपये के कपडे़ सहित कैश चुराया।
- 21 जनवरी कैंट डिफेंस कालोनी से लाखों रूपए की नकदी व गहने चुराए।
-22 जनवरी कैंट पंजाबी बाग से 20 हजार कैश व कीमती सामान चुराया।
-23 जनवरी को कैंट डिफेंस कालोनी में 2 लाख नकदी सहित सोने के जेवर चुराए।
-25-26 जनवरी मध्यरात्रि गणतंत्र दिवस की रात दुर्गानगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सुरक्षाकर्मी की गला घोंट कर हत्या, सुरक्षाकर्मी का कैश व मोबाइल चुराया, एटीएम भी तोड़ने का प्रयास।
-28 जनवरी कैंट रामनगर और पुल चमेली में सेंध लगाकर दुकानों के ताले तोड़े लैपटॉप और टीवी चुराया।
-30 जनवरी की रात को चडीगढ़ रोड बलदेव नगर स्थित एक दुकान से 35 लाख रुपये के पंपसेट चोरी, 25 हजार रुपये कैश और स्टॉक रजिस्ट्रर चोरी।
-30 जनवरी को शहर में जूतों के शोरूम से हजारों रुपये के जूते चोरी।
-31 जनवरी महीने के अंतिम दिन भी पटेल रोड पर कपडे़ की दुकान से एक लाख का माल उड़ाया।
-31 जनवरी को शहर के मॉडल टाउन निवासी का जग्गी कालोनी से मोटरसाइकिल चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed