फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger over pictures of gods and goddesses on bidi bundles

Ambala News: बीड़ी के बंडल पर देवी देवताओं की तस्वीर से रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anger over pictures of gods and goddesses on bidi bundles
पुरानी अनाज मंडी में जांच करने के लिए पहुंचे बजरंग दल के अ​धिकारी व पुलिस कर्मी। बजरंग दल
अंबाला सिटी। पुरानी अनाज मंडी में बीड़ी के पैकेट और अन्य उत्पादों की पैकेजिंग पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें छापे जाने को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सीधे तौर पर हिंदू आस्था का अपमान है और इससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला टीम को शिकायत मिली थी मंडियों में कुछ खल की बोरियाें पर देवी देवताओं की तस्वीर छपी हुई हैं, जिस पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने संबंधित दुकानदारों और उत्पाद वितरकों को घेरा और मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। संगठन ने मांग की कि ऐसे अपमानजनक उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकी जाए और इसके पीछे शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


17 को मिली थी सूचना
जिला अध्यक्ष देवी राम ने शिकायत में कहा कि उन्हें बीती 17 जुलाई को सूचना मिली थी कि पुरानी अनाज मंडी में व घास मंडी के कुछ दुकानदार खल की बोरियों व बीड़ी के पैकेट पर हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगी बोरियां बेच रहे हैं, जिससे यह पैकेट व बोरियां लोगों के पैरों में आती हैं। इससे हमारी धार्मिक भावना आहत होती है, इस मामले में जो भी दोषी हैं उन पर उचित कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य इस तरह की घटना न हो। चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में दुकानदारों को चेताया गया है। जिस पर दुकानदारों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में वे इस तरह का सामान नहीं बेचेंगे। क्योंकि वे निर्माता नहीं दुकानदार हैं। मामले में आगामी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed