फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger of Anganwadi workers erupted, funeral procession of effigy carried out

आंगनबाड़ी कर्मियों का फूटा गुस्सा, पुतले की शवयात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anger of Anganwadi workers erupted, funeral procession of effigy carried out
अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पूतले का दहन करती आंगनबाड़ी वर्कर। - फोटो : Ambala
मांगें पूरी न होने के विरोध में आंगनबाड़ी कर्मियों का वीरवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विभागीय मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली और फिर पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया। शवयात्रा का आरंभ उपायुक्त कार्यालय से हुआ। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुक कर अंतिम संस्कार में होने वाले कर्मकांड भी किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जैसे ही शवयात्रा अग्रसेन चौक पर पहुंची तो कर्मचारियों ने पुतले के पास पहले मटका फोड़ा और फिर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कर्मियों ने एक दूसरे के गले लग रोने का नाटक भी किया। आंगनबाड़ी कर्मी व सहायक यूनियन की प्रधान अनुपमा ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से उपायुक्त कार्यालय पर बैठी हुई हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी ओर ध्यान नहीं दिया है। सरकार का ध्यान आंगनबाड़ी कर्मियों की तरफ लाने के लिए ही इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आज विधायक के निवास स्थान पर सौंपेंगी ज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मी अब शुक्रवार को विधायक असीम गोयल के निवास स्थान पर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगी। प्रधान अनुपमा ने कहा कि उनकी 2018 में सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनी थी। मगर सहमति बनने के बाद भी सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया। सरकार ने बिना किसी कारण के कैथल की यूनियन प्रधान कमला को भी निकाल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मान लेती, आंगनबाड़ी कर्मी व सहायक धरना जारी रखेंगी।

अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पुतला के आगे रोती आंगनबाड़ी वर्कर।

अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पुतला के आगे रोती आंगनबाड़ी वर्कर।- फोटो : Ambala

अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पुतला के आगे रोती आंगनबाड़ी वर्कर।

अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पुतला के आगे रोती आंगनबाड़ी वर्कर।- फोटो : Ambala

अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर मटका फोड़ती आंगनबाड़ी वर्कर

अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर मटका फोड़ती आंगनबाड़ी वर्कर- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed