फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger in Saini society due to farmers' uproar, will take decision today

किसानों के हंगामे से सैनी समाज में आक्रोश, आज लेंगे निर्णय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anger in Saini society due to farmers' uproar, will take decision today
Anger in Saini society due to farmers' uproar, will take decision today - फोटो : Ambala
अंबाला। नारायणगढ़ में किसानों के हंगामे के बाद घटना को लेकर सैनी समाज में आक्रोश है। इसे लेकर नारायणगढ़ सैनी सभा की ओर से शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है, जिसमें आसपास के जिलों से भी लोग शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में किसानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों का हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं किसानों ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बताया। कहा कि मोदी जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम का विरोध किया गया है, न कि सैनी समाज के कार्यक्रम का।
विज्ञापन

नारायणगढ़ सैनी सभा के प्रधान केहर सिंह सैनी का कहना है कि आज की घटना निंदनीय है। सैनी समाज के लोगों में इस घटना के प्रति रोष है और शुक्रवार को कुरुक्षेत्र व आसपास जिलों की सैनी सभाओं के प्रतिनिधियों की बैठक नारायणगढ़ के सैनी सभा भवन में बुलाई गई है। इसमें कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी से भी वार्ता हुई है, जो शुक्रवार की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर किसानों का कहना है कि यह कार्यक्रम राजनीतिक था और सांसद सैनी की गाड़ी ने यहां एक किसान को कुचलने का प्रयास किया है। किसानों ने सांसद के खिलाफ केस दर्ज करने की भी मांग की है। साथ ही पुलिस को कार्रवाई के लिए 10 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद नायब सैनी ने कहा कि मामला हंगामा करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी का दरवाजा खोल किसानों ने उनके ड्राइवर से खींचतान की। अगर इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस जाती तो कौन जिम्मेदार होता।
बता दें कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि सांसद और राज्य सरकार के मंत्री का नारायणगढ़ में रखा कार्यक्रम होने नहीं देंगे, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता तैयारी की थी, लेकिन आक्रोशित किसानों ने एक के बाद एक बैरिकेड ध्वस्त कर दिए।
इसके बाद दोनों राजनेताओं को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वहां से निकलने के लिए विवश होना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति इसलिए और बिगड़ी, क्योंकि सांसद नायब सैनी की गाड़ी से एक युवा किसान चोटिल हो गया था। जिसके बाद किसानों ने राजमार्ग पर ही धरना शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर किसान मान गए, लेकिन 10 अक्तूबर तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
सांसद के ड्राइवर ने दी थाना में शिकायत
सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी के ड्राइवर अनिल कुमार की ओर से नारायणगढ़ थाना में मारपीट की शिकायत दी गई है। इसकी पुष्टि नारायणगढ़ थाना के प्रभारी धूम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
सांसद बोले - किसानों का हंगामा निंदनीय
सांसद सैनी ने कहा कि किसानों का हंगामा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को बात कहने का अधिकार है, लेकिन आज 70 से 100 लोग आए और एकदम हमला बोल दिया। यहां किसी तरह का बड़ा विवाद या मसला न खड़ा हो, इस वजह से उन्हें कार्यक्रम बीच में छोड़ कर जाना पड़ा।
संदीप सिंह के स्थान पर आये मंत्री मूल चंद शर्मा
कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को शामिल होना था। प्रचार सामग्री और हॉर्डिंग्स में इसका उल्लेख भी दिखा। बताया जा रहा है कि उन्हें किसानों के विरोध प्रदर्शन का अंदेशा था, क्योंकि उनके पोस्टर और होर्डिंग्स फाड़ने की सूचना उन्हें मिल चुकी थी। नतीजन उन्होंने कार्यक्रम से किनारा कर लिया, लेकिन उनकी जगह पर मंत्री मूल चंद शर्मा ने शिरकत की।
पुलिस छावनी में तब्दील था शहर
किसान संगठनों के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने की पूरी तैयारी की हुई थी। स्टेट हाइवे नंबर-1 पर स्थानीय महाराजा अग्रसेन चौक, भगवान विश्वकर्मा चौक पर न केवल पुलिस बैरिकेडिंग की गई थी, अपितु बड़े-बड़े ट्रालों को सड़कों के बीचों बीच खड़े करके रास्ते को एक तरह से जाम कर दिया गया था। यही नहीं सैकड़ों पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल वाटर कैनन गाड़ी, आंसू गैस के गोले दागने वाले वाहन के साथ मुस्तैद थे।

एंबुलेंस को दिया मार्ग
किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान नारायणगढ़ साढौरा स्टेट हाईवे नंबर 1 पर जाम लग गया, लेकिन किसानों ने एंबुलेंस, इमरजेंसी व दोपहिया वाहनों को निकालने में मदद की।

Anger in Saini society due to farmers' uproar, will take decision today

Anger in Saini society due to farmers' uproar, will take decision today- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed