फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger erupted over insult to deities, bike rally taken out

देवी-देवताओं के अपमान पर फूटा गुस्सा, निकाली बाइक रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over insult to deities, bike rally taken out
हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ फेसबुक पर गलत वीडियो डालने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गृ - फोटो : Ambala
सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के अपमान को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव बोह से बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं हिंदू संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अनिल विज से उनके निवास पर मिला और उन्हें इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने एसपी को मौके पर बुलाकर मामले में तथ्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरी ओर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी के घर हुई तोड़ फोड़ के मामले में लोगों ने बैठक कर जांच और कार्रवाई की मांग की। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह बोह निवासी एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दी।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अंबाला-जगाधरी हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ और मारपीट भी की। मामले में पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। दूसरी ओर विशेष समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी जश्नदीप रंधावा से मिला था। साथ ही आरोपी के घर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में भी केस दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को जहां एक ओर लोगों ने गृहमंत्री से मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर विशेष समुदाय के प्रतिनिधियों ने गांव बोह में ही बैठक कर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो को लेकर बोह निवासी आरोप ने पहले ही माफी मांग कर इसे सोशल मीडिया से हटा लिया था। अब उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। लेकिन उसके घर पर मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एसपी को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ फेसबुक पर गलत वीडियो डालने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गृ

हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ फेसबुक पर गलत वीडियो डालने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गृ- फोटो : Ambala

गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर मौजूद पुलिस बल।

गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर मौजूद पुलिस बल।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed