फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anganwadi workers and associates demonstrated at the Deputy Commissioner's office

Ambala News: आंगनबाड़ी कर्मियों और सहयोगियों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and associates demonstrated at the Deputy Commissioner's office
अंबाला सिटी। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता राज्य प्रधान कुंज भट्ट ने की। आंगनबाड़ी वर्करों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



यूनियन जिला प्रधान व राज्य महासचिव अनुपमा ने बताया कि वर्करों की काफी समस्याएं वेतन, लेबर, ईंधन, स्टेशनरी, प्रति केंद्र में पहुंचाना, सीबीई के रुपये, पीएमएमवाई का इनसेंटिव, नेट पैकेज व सेंटरों का किराया दो वर्षों से बकाया है। सरकार अपने ही मेन्यु के हिसाब से राशन नहीं भेज रही है। गर्मी के मौसम में बाजरे की सप्लाई की जा रही है। जिसका लाभपात्र विरोध कर रहे हैं। यूनियन ने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



अनुपमा फिर बनी जिला प्रधान
प्रदर्शन के उपरांत नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें अनुपमा को जिला प्रधान, रंजना नागपाल वरिष्ठ उपप्रधान, पलविंद्र कौर जिला उपप्रधान, अनिता शर्मा सचिव, अंजू सह सचिव, अंजली और सुनीता कोषाध्यक्ष, प्रदीप कौर ऑडिटर, रेखा प्रैस सचिव चुनी गई। चुनाव राज्य प्रधान कुंज भट्ट, जिला कुरुक्षेत्र की प्रधान परमजीत कौर, पंचकूला की उपप्रधान रीटा रानी की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं मुख्य मांग

प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में वर्करों की आईडी से वेरिफाई करने का यूनियन विरोध करती है, क्योंकि मोबाइल और नंबर वर्कर के पर्सनल हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र के प्लेवे और बाल वाटिका दोनों में तीन से छह आयु वर्ग के बच्चे लेने हैं। उनकी मांग है कि सरकार स्पष्ट करें कि कौन से बच्चे कहां जाएंगे।
गैस सिलिंडर का 15 साल पुराना 350 रुपये रेट दिया जा रहा है। इसका वर्तमान भाव दिया जाए।
आंगनबाड़ी वर्करों को पदोन्नति के बाद सुपरवाइजर बनाया जाए।
आयुष्मान योजना में वर्कर व हेल्परों को जोड़ा जाए।

आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर व हेल्पों के खाली पद भरे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed