{"_id":"665d02fb3d915d7e010dbb87","slug":"anemia-mukti-abhiyan-will-run-for-100-days-ambala-news-c-36-1-ame1006-123983-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 100 दिनों तक चलेगा एनिमिया मुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 100 दिनों तक चलेगा एनिमिया मुक्ति अभियान
विज्ञापन
अंबाला शहर नागरिक अस्पताल। संवाद
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनिमिया मुक्त अभियान के तहत एक विशेष जांच अभियान 11 या 12 जून से शुरू किया जाएगा। इसके तहत छह आयु वर्गों में एनिमिया जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग ने सात लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा है। यह अभियान 100 दिनों तक जारी रहेगा।
इस दौरान प्रत्येक मरीज को आयरन की गोलियां भी निशुल्क दी जाएंगी। 100 दिनों के इस अभियान के दौरान मरीजों की तीन बार जांच होगी। जिससे दवाओं के असर का पता लगाया जा सके।
छह वर्ग में होगी एनिमिया की जांच
छह माह से पांच वर्ष
पांच वर्ष से 10 वर्ष
10 वर्ष से 19 वर्ष
20 से 49 वर्ष
दूध पिलाने वाली माताएं
अन्य वर्ग में पुरूष, आशा वर्कर, आगंनबाड़ी वर्कर व स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी जांच होगी।
एक मरीज की तीन बार होगी जांच
एनिमिया जांच अभियान के तहत एक मरीज की तीन बार जांच होगी। जिसमें पहली 45 दिनों बाद, दूसरी 60 दिनों बाद और तीसरी जांच 90 दिनों बाद होगी। इससे रोगियाें में दवाओं के असर का पता लगाया जा सके। उसी के आधार पर ही आगे का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सात से कम एचबी वालों की होगी विशेष जांच
एनसीडी विभाग की इंचार्ज डॉ. नीलम कुशवाह ने बताया कि जिन मरीजों में एचबी हिमोग्लोबिन की मात्रा सात से कम होगी। विभाग की ओर से उनके सीबीसी, बी 12, थायराइड और अन्य टेस्ट किए जाएंगे। इससे जल्द से जल्द उनका उपचार किया जा सके। इसके साथ ही कार्बोक्सिमेल्टोस इंजेक्शन को भी लाने की तैयारी की जा रही है। इस इंजेक्शन से भी एनिमिया के रोगियों में हिमोग्लाेबिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिससे एनिमिया के कारण होने वाली मौतें कम होंगी।
विभाग की ओर से एनिमिया मुक्त अभियान के तहत विशेष जांच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। 11 या 12 जून से अभियान शुरू हो जाएगा। 100 दिनों के भीतर सात लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
डॉ. नीलम कुशवाह, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग अंबाला