फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An underpass will be constructed from the cantonment bus stand to the railway station

Ambala News: छावनी बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक बनेगा अंडरपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
An underpass will be constructed from the cantonment bus stand to the railway station
अंबाला। छावनी बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक अंडरपास बनाया जाएगा। यह कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के साथ मिलकर किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो सहित एनएचएआई के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव की रुपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है, इसके अलावा छावनी बस अड्डे के बाहर मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। लगातार हो रही बदहाल व्यवस्था में यह कदम अंबाला छावनी सहित बाहर से आने वाले लोगों, विशेषकर वाहन चालकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
विज्ञापन


रेलवे से होगी मंत्रणा
छावनी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन आमने-सामने हैं। रोजाना लगभग एक लाख से अधिक यात्री दोनों सुविधाओं को लेकर एक से दूसरी जगह तक आवागमन करते हैं इसके लिए उन्हें मुख्य सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है जोकि अधिकांश समय वाहनों के कारण व्यस्त रहती है। इस कारण पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं। इसलिए यात्रियों से जुड़ी इस समस्या को कैबिनेट मंत्री ने प्रमुखता से लिया है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और वाहनों का आवागमन भी सुचारु ढंग से हो सके। कैबिनेट मंत्री की इस योजना को रेलवे के साथ भी साझा किया जाएगा ताकि तीनों विभागाें में आपसी समन्वय स्थापित हो सके और योजना को धरातल पर उतारकर काम शुरु करवाया जा सके।
विज्ञापन


सब्जी मंडी की जगह भी बस अड्डे में होगी शामिल
छावनी बस अड्डे के साथ निर्मित पुरानी सब्जी मंडी को भी जल्द ही स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। शहर से बाहर नई अनाजमंडी के नजदीक इसे स्थानांतरित किया जाएगा। पुरानी सब्जी मंडी की खाली जगह का इस्तेमाल रोडवेज द्वारा किया जाएगा। यहां बसों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी ताकि बस अड्डे पर बसों के आवागमन के दौरान कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने देखी थी व्यवस्थाएं
हरियाणा के परिवहन मंंत्री अनिल विज ने रविवार को सीईटी के दौरान अंबाला छावनी बस अड्डे का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने नई परियोजनाओं के लिए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा से मंत्रणा की थी और उन्हें अंडरपास सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने अड्डा परिसर में खड़ी बसों को लेकर भी चिंता जताई थी कि कहीं पीछे करते हुए कभी कोई हादसा न हो जाए। इस दौरान सब्जी मंडी की जगह को लेकर भी सुझाव दिया गया था।


छावनी बस अड्डे को सुविधाओं में अव्वल बनाने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज लगातार प्रयास कर रहे हैं, उनके निर्देश पर लगभग 92 लाख रुपये की लागत से बस अड्डे का कायाकल्प किया जा रहा है। अब बस अड्डे से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, इसके अलावा भी कुछ परियोजनाओं पर कार्य शुरु करने के निर्देश परिवहन मंत्री ने दिए हैं।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed