फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An excuse made to bring a patient from the hospital, two youths took the auto

अस्पताल से मरीज लाने का बनाया बहाना, आटो ले उड़े दो युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
An excuse made to bring a patient from the hospital, two youths took the auto
अंबाला। अस्पताल से मरीज को लाने का बहाना बनाकर दो व्यक्ति चालक से ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो गए। घटना के समय ऑटो चालक अग्रसेन चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना छावनी पुलिस को दी शिकायत में ऑटो चालक जयपाल ने बताया कि वह सरस्वती कॉलोनी सिंघावाला रोड, शहर का निवासी है। 6 मार्च को वह शहर के अग्रसेन चौक ऑटो स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसके पास दो व्यक्ति आए। उन्होंने बताया कि उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल जाना है। वहां उनका जानकार दाखिल है और उसकी छुट्टी होने वाली है। इसके बाद वह उन्हें लेकर मरीज को लेने अस्पताल की ओर चल दिया।
विज्ञापन

जब वह अस्पताल पहुंचा तो उनमें से एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा में ही बैठा रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके साथ नागरिक अस्पताल में मरीज को लेने के लिए चला गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसको ओपीडी के हॉल में बैठा दिया और कहा कि वह मरीज को लेकर आता है। काफी देर बैठे रहने के बाद भी वह व्यक्ति वापस नहीं आया। उसने वार्ड में जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद वह बाहर आया तो ऑटो रिक्शा गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed