फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambulance lost due to Google Maps, nilgai came in front of it, patient died after it overturned

Ambala News: गूगल मैप के कारण भटकी एंबुलेंस के आगे आई नील गाय, पलटने पर मरीज की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ambulance lost due to Google Maps, nilgai came in front of it, patient died after it overturned
अंबाला। मरीज को लेकर दिल्ली से कांगड़ा जा रही एंबुलेंस अंबाला सिटी बड़ी घेल के निकट अचानक नील गाय आगे आने पर सड़क से नीचे 7 फीट की गहराई में पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल से कांगड़ा जिस मरीज को छोड़ने के लिए एंबुलेंस जा रही थी उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 12 अक्तूबर की रात 2 बजे हुआ। मृतक की पहचान कांगड़ा के लंबा थाना क्षेत्र निवासी निर्मल(42) के रूप में हुई। हादसे में एंबुलेंस का चालक आशीष व अटेंडेंट कुलदीप दोनों को भी चोट आई। घायलों ने बताया कि रास्ता न पता होने के कारण गूगल मैप लगा रखा था कि अचानक वह रास्ता भटककर बड़ी घेल के पास पहुंच गए थे। यही कारण रहा था कि अंधेरे में अचानक नील गाय आगे आ गई। पुलिस ने मंगलवार पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन



पेट में इंफेक्शन के चलते दिल्ली में दाखिल था मरीज, सुधार न होने पर जा रहे थे कांगड़ा

मृतक के भाई विजय ने बताया कि वह दो भाई है। निर्मल ड्राइवरी करता था। पेट में इंफेक्शन होने के कारण तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इस कारण दिल्ली के अपोलो ग्रीन अस्पताल में दाखिल करवाया था। तबीयत में ज्यादा सुधार न होने पर दोबारा कांगड़ा लेकर जा रहे थे। वह अपनी कार में जा रहे थे और भाई को अस्पताल की ही निजी एंबुलेंस में भेज दिया था। एंबुलेंस में चाकल आशीष के अलावा अस्पताल का अटेंडेंट कुलदीप था। चालक को रास्ता नहीं पता था इसलिए फोन पर गूगल मैप लगा रखा था। वह हाईवे पर चल रहे थे। अंबाला सिटी बड़ी घेल के पास पहुंचे तो अचानक रास्ता भटक गए। बड़ी घेल के निकट वह खेत वाले रास्ते पर पहुंचे तो रात के अंधेरे में अचानक नील गाय आ गई। इतने में वह संभल पाते कि एंबुलेंस सड़क से नीचे उतरकर करीब 7 फीट की ऊंचाई से पलट गई। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने भाई निर्मल को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक व अटेंडेंट चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed