अंबाला सिटी। पानीपत में हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में आयोजित फुटबॉल स्पर्धा में अंबाला के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में सोनीपत को हराकर स्टेट ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ये जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में हुई आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भी अंबाला की टीम राज्य स्तर पर विजेता रही है।
वहीं, आयुवर्ग-14 लड़कों में रिदमिक जिम्नास्टिक में अंबाला की टीम राज्य में दूसरे स्थान और आयुवर्ग-14 लड़कियों में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अंबाला की टीम राज्य में तीसरे स्थान पर रही। फुटबॉल और जिम्नास्टिक के इन सभी बच्चों को उपायुक्त अंबाला पार्थ गुप्ता ने शिक्षा सदन पहुंचकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने जब खिलाड़ियों से उनकी योजनाओं के बारे में पूछा तो बच्चों ने कहा कि वह ओलंपिक में देश के लिए पदक लाना चाहते हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा, मौलिक स्कूल मुख्य अध्यापक राजेंद्र सिंह और राजीव कुमार को दिया। इस मौके पर फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट प्रधानचार्य कमलप्रीत सिंह , मिक्की मॉडल स्कूल बब्याल प्रधानाचार्य कुलबीर रावत, कोच प्रदीप कुमार, जंग बहादुर और जिला खेल सचिव नितिन सभरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह, सुदेश रानी, ज्योति रानी, नवनीत और रमनदीप उपस्थित रहे।