{"_id":"68d82a2230c0a487de0e0a62","slug":"ambala-won-four-medals-in-the-karate-competition-held-at-the-sports-mahakumbh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-150457-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेल महाकुंभ में हुई कराटे प्रतियोगिता में अंबाला के आए चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेल महाकुंभ में हुई कराटे प्रतियोगिता में अंबाला के आए चार पदक
Sun, 28 Sep 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ की कराटे प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली अंबाला की खिलाड़ी व संग खड़े कोच: स्
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 23 से 26 सितंबर को आयोजित हुई राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अंबाला के तीन खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए। अंबाला जिले के कराटे टीम कोच व सनराइज मार्शल आर्ट्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक राहुल सोढ़ी ने बताया कि खेल महाकुंभ में कराटे के लगभग 22 जिलों के लगभग 400 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक अपने नाम किए, जिसमें से तीन पदक सनराइज अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। एकल कुमेते के–68 किलो ग्राम लड़कियों के वर्ग में शिवानी ने स्वर्ण पदक व 68 से अधिक किलो भर वर्ग में मान्या जोशी ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया। 50 किलो ग्राम महिला भार वर्ग में सिमरप्रीत कौर ने भी अंबाला जिले के लिए स्वर्ण पदक जीता।