{"_id":"678fff717014df6248023ba2","slug":"ambala-with-the-help-of-five-homeopathic-doctors-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136355-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच होम्योपैथिक डॉक्टरों के सहारे अंबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच होम्योपैथिक डॉक्टरों के सहारे अंबाला
विज्ञापन
अंबाला। जटिल बीमारियों में होम्योपैथी उपयोगी साबित हो रही है लेकिन जिलाभर में डॉक्टरों की कमी चल रही है। महज पांच डॉक्टरों के सहारे पूरा जिला है। जबकि दो डॉक्टर हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट में डेपुटेशन पर गए है।
स्थिति यह बन गई है कि एक-एक डॉक्टर पर दो-दो अस्पताल का चार्ज है। इन डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों को भी उपचार के लिए इधर-उधर भटकना व लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में तैनात होम्योपैथिक डॉक्टर अमन ज्योति एक माह की छुट्टी पर जाने के कारण भी ओपीडी प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा पीएचसी माजरी में भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगले सप्ताह तक यह डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौटेंगी। उधर, करीब तीन माह से डॉ. सोमा और डॉ. राजेश भी डेपुटेशन पर चलने के बाद अंबाला में सात की जगह मौजूदा समय में महज पांच ही डॉक्टर रह गए है। इन डॉक्टरों की कमी के कारण जिले के मुख्य अस्पताल कैंट व सिटी में महज दो-दो दिन ही होम्योपैथी के डॉक्टर बैठ पा रहे हैं।
विज्ञापन
एक डॉक्टर पर दो-दो चार्ज
-डॉ. राजकुमार - तीन दिन सीएचसी मुलाना व तीन दिन अंबाला कैंट होम्योपैथिक अस्पताल
-डॉ. रंजीता - चार दिन सीएचसी चौडमस्तपुर व दो दिन अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल
-डॉ. अमन ज्योति - दो दिन अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल व चार दिन पीएचसी माजरी
-डॉ. प्रियंका - दो अंबाला कैंट रामपुर होम्योपैथिक अस्पताल व पीएचसी बोह
-डॉ. पल्लवी - चार दिन सीएचसी शहजादपुर व दो दिन नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल
वर्जन
होम्योपैथिक डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय डिमांड भेजी है। अंबाला में पांच डॉक्टर है और दो डॉक्टर हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट में डेपुटेशन पर है।
डॉ. शशिकांत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी