फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala will get relief after opening of Shambhu border

Ambala News: वन क्षेत्र बढ़ाने में जुटा विभाग, जमीनों से हटवाएगा कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Ambala will get relief after opening of Shambhu border
अंबाला सिटी। हमारी मूल भूत जरूरतों से लेकर जीवन के लिए ऑक्सीजन देने में भी वनों का बहुत अधिक महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग अब जिला अंबाला में वन क्षेत्र बढ़ाने में जुटा हुआ है। विभाग ने जनवरी माह में ही नारायणगढ़ सहित जिले के कई क्षेत्रों में करीब चार किलाेमीटर वन क्षेत्र से कब्जा हटवाया है। जिससे अंबाला का वन क्षेत्र सबसे अधिक बढ़ा है। इतना ही नहीं अब इस्माइलपुर में भी 54 एकड़ भूमि को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। फसलों के बाद वन विभाग यहां पर कब्जा लेगा। जिससे वन क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

अभी नहीं मिला पौधारोपण का लक्ष्य
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक पौधारोपण के लिए कोई लक्ष्य नहीं मिला है। पिछले लक्ष्य के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए भी कार्रवाई जारी है। जहां पर पौधारोपण किया गया है वहां पर पौधे की जांच होगी। जो पौधे जल गए हैं उनके स्थान पर फिर से पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

वनों से बदलता है पर्यावरण
वन क्षेत्र बढ़ने के कारण क्षेत्र के पर्यावरण में बदलाव होता है। बारिश के समय में भूमि का कटाव कम होता है, वन्य जीवों को संरक्षण मिलता है जिससे उनकी संख्या भी बढ़ती है, गर्मी के मौसम में सूखे का असर कम रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में हवा की स्वच्छता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में ये है वन क्षेत्र की स्थिती
अंबाला जिला में कुल चार हजार 249.870 हैक्टेयर क्षेत्र में वन क्षेत्र है। जो किलोमीटर में करीब 1651.16 बनता है। जिसमें 197.775 हैक्टेयर रिजर्व वन क्षेत्र, 337.690 हैक्टेयर संरक्षित वन क्षेत्र है। इसमें रेलवे लाइन, सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग की जगह भी शामिल है।

जो भी मामले वन विभाग से जुड़े हैं, उनपर संज्ञान लिया जाएगा। इसके अलावा पौधारोपण की भी जांच करवाई जाएगी। फिलहाल नए वर्ष के लिए पौधारोपण का लक्ष्य नहीं मिला है।
राजेश, मंडल वन अधिकारी, वन विभाग अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed