फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Two people got electrocuted, one died, family members accused the building owner

Ambala: दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत, परिजनों ने भवन मालिक पर लगाए आरोप

Tue, 27 Aug 2024 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साहा, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 11:49 PM IST
सार

परिजनों ने भवन मालिक पर आरोप लगाए हैं। परिजन बोले कि लापरवाही बरतने से मौत हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर बिल्डिंग मालिक गौरव पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Ambala: Two people got electrocuted, one died, family members accused the building owner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के साहा क्षेत्र में पपलौथा में निर्माणाधीन होटल की बिल्डिंग में काम करते समय मंगलवार दो मजदूरों को बिजली के तार से करंट लग गया। हादसा इतना बड़ा था कि 20 वर्षीय नितिन की मौके पर मौत हो गई, वहीं बीहटा गांव निवासी बंटी बुरी तरह से झुलस गया।

विज्ञापन


उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया था। उधर, मृतक का साहा पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने होटल मालिक गौरव पर लापरवाही के आरोप लगाए। कहा कि इन तारों की वजह से ही बेटे को करंट लगा। साहा पुलिस ने गौरव पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक के पिता बीहटा गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय बेटा नितिन पेंट और पीओपी का काम करता था। बेटा पिछले 20-25 दिनों से ब्राह्मण माजरा के निकट गौरव शर्मा के निर्माणाधीन होटल में काम कर रहा था। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर बेटा रोजाना की तरह काम करने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे गांव के एक युवक से सूचना मिली थी कि बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। वह पपलौथा में निर्माणाधीन होटल में गया तो देखा कि वहां पर नंगे तार थे और छत पर पानी जमा था। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह खुद मजदूरी करता है और उसके पास दो लड़के और एक लड़की थी। मृतक नितिन सबसे बड़ा लड़का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed