{"_id":"612be5108ebc3e4940789c1a","slug":"ambala-tops-with-16-medals-in-gymnastics-laggards-in-kho-kho-badminton-and-judo-ambala-news-knl815404170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक में 16 मेडल लेकर अंबाला अव्वल, खो-खो, बैडमिंटन व जूडो में फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिक में 16 मेडल लेकर अंबाला अव्वल, खो-खो, बैडमिंटन व जूडो में फिसड्डी
विज्ञापन
Ambala tops with 16 medals in gymnastics, laggards in kho-kho, badminton and judo
- फोटो : Ambala
अंबाला। खेलो हरियाणा तीन दिवसीय टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो व बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस टूर्नामेंट में चार प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी कर रहे अंबाला की जिम्नास्टिक टीम 16 मेडल लेकर खेलो हरियाणा में अव्वल रही तो वहीं गुरुग्राम ने 12 मेडल लेकर दूसरा तो वहीं 10 मेडल लेकर भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि खो-खो, जूडो और बैडमिंटन में अंबाला के खिलाड़ी एक भी मेडल हासिल करनी कर पाए।
रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक जीएमएन कॉलेज में खो-खो, राजकीय पीजी कॉलेज में जूडो, बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन और वार हीरोज स्टेडियम में जिम्नास्टिक के खेल जारी रहे। तीन दिनों तक चले इन खेलों में 1226 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें बहुत से खिलाड़ियों ने जीत हासिल की तो कुछ खिलाड़ी हार से मायूस होकर वापस लौट गए। अब जिन खिलाड़ियों ने खेलो हरियाणा में जीत हासिल की है उन्हें खेलो इंडिया में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिसकी मेजबानी भी इस बार हरियाणा के हाथ में है।
जिला खेल अधिकारी ने खेलो इंडिया की तैयारी करने के लिए किया प्रेरित
जिन खिलाड़ियों ने जीत हासिल की है उन खिलाड़ियों को अंबाला के जिला खेल अधिकारी एन सत्यन ने खेलो इंडिया की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। जिससे कि खेलो हरियाणा में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी खेलो इंडिया में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमाएं और अंबाला का नाम रोशन करें। जबकि हारे हुए खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए जीत का परचम लहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
यह रहे खेलों के परिणाम
जिम्नास्टिक (लड़के) वॉल्टिंग टेबल में अंबाला के रुद्रा ने प्रथम, अंबाला के ही दीपक ने द्वितीय तथा भिवानी के राजकुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोमेल हार्स में भिवानी के विपिन ने प्रथम, गुरुग्राम के सागर ने द्वितीय व भिवानी के आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टिल रिंग में भिवानी के आशीष ने प्रथम, भिवानी के ही अजीत ने द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र के हरमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्लोर एक्सरसाइज में अंबाला के यश ने प्रथम, अंबाला के चिराग ने द्वितीय तथा भिवानी के आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पैरालेल बार में भिवानी के विपिन ने प्रथम, गुरुग्राम के सागर ने द्वितीय व भिवानी के अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हॉरिजेंटल बार में अंबाला के चिराग ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय तथा हिसार के राजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट में गुरुग्राम के सागर ने प्रथम, अंबाला के रुद्रा ने द्वितीय व भिवानी के अजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूडो खेल (लड़कियां):- 40 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की दीप्ति ने प्रथम, सोनीपत की गरिमा ने द्वितीय, कैथल की नैन्सी व झज्जर की अंजली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 44 किलोग्राम भारवर्ग में सिरसा की शिवानी ने पहला, सोनीपत की सुश्मिता ने दूसरा, हिसार की नीलम व गुरुग्राम की नाजीया खान ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
48 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी अनु प्रथम, हिसार की अंकिता द्वितीय, कैथल की कोमल और जींद की प्रिया तृतीय स्थान पर, 52 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की आशु प्रथम, जींद की पिंकी द्वितीय, झज्जर की कोमल और हिसार की आरती तृतीय स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भारवर्ग में कैथल की मनप्रीत प्रथम, सोनीपत की साक्षी द्वितीय, गुरुग्राम की पलक और भिवानी की प्रिया तृतीय स्थान पर रहे। 63 किलोग्राम भारवर्ग में सिरसा की रुकेश ने प्रथम, हिसार की नीकिता ने द्वितीय और पानीपत की अंशु व कुरुक्षेत्र की लक्ष्मी देवी तृतीय स्थान पर रहे। 63 से अधिक भारवर्ग में हिसार की दीप्ती ने प्रथम, कैथल की स्मृति ने द्वितीय और भिवानी की शिनु व करनाल की रिया तृतीय स्थान पर रही।
जूडो खेल (लड़के): 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के लक्की ने पहला, कैथल के अमन ने दूसरा व भिवानी के कमलेश व झज्जर के जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार लड़कों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के अनिल ने पहला, भिवानी के अंकित ने दूसरा, सोनीपत के प्रिंस व महेन्द्रगढ़ के रितिक ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 60 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के अमित ने प्रथम, रोहतक के सूरज ने द्वितीय, सोनीपत के जतिन व सिरसा के विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के गर्वित ने प्रथम, भिवानी के रोहित ने द्वितीय, झज्जर के अमन व सोनीपत के पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 81 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के अमन ने प्रथम, हिसार के रवि ने द्वितीय, सोनीपत के ऋषि व कैथल के अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 81 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक में झज्जर के विशाल ने प्रथम, हिसार के रोनित ने द्वितीय और फरीदाबाद के कुलान और कुरुक्षेत्र के मनवेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- बैडमिंटन (लड़कियां): रोहतक की उनाटी ने प्रथम, झज्जर की मुस्कान ने द्वितीय व करनाल की अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- बैडमिंटन (लड़के) : भिवानी के आकाश ने प्रथम, रोहतक के पंकज ने द्वितीय व रोहतक के ही अंशुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो (लड़कियां) : हिसार की टीम ने प्रथम, भिवानी की टीम ने द्वितीय व पानीपत की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खो-खो (लड़के) : पानीपत की टीम ने प्रथम, हिसार की टीम ने द्वितीय व सोनीपत की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जिम्नास्टिक आर्टिस्टिक्ट (लड़की) वॉल्टिंग टेबल प्रतियोगिता में रोहतक की सुमन ने प्रथम, अंबाला की रुचि ने द्वितीय व गुरुग्राम की नारायणी ने तृतीय स्थान। अन-ईवन बार में रोहतक की प्रिंसी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय स्थान और अंबाला की रुचि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैलेंसिग बीम में अंबाला की कृतिका ने प्रथम स्थान, रोहतक की मुस्कान ने द्वितीय व भिवानी की कनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्लोर एक्सरसाइज में रोहतक की मुस्कान ने प्रथम व रोहतक की सुमन ने द्वितीय तथा अंबाला की रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट में रोहतक की प्रिंसी ने प्रथम, अंबाला की कृतिका ने द्वितीय व रोहतक की सुमन ने तीय स्थान प्राप्त किया।