फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala schools dominate in state level competitions

राज्यस्तरीय मुकाबलों में अंबाला के स्कूलों का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ambala schools dominate in state level competitions
अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता में विजेताओं को सम् - फोटो : Ambala
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में मंगलवार को राज्यस्तरीय महात्मा आनंद स्वामी स्मृति कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों कनिष्ठ, वरिष्ठ व महाविद्यालय स्तर पर किया गया। कनिष्ठ वर्ग में विभिन्न जिलों के विभिन्न स्कूलों के कुल 30 प्रतिभागियों ने, वरिष्ठ वर्ग में 24 प्रतिभागियों ने और विभिन्न महाविद्यालयों के पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों पर कविता उच्चारण किया। तीनों वर्गों में अंबाला के स्कूलों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के निदेशक जेपी शूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि आर्य समाज से प्रभावित होकर महात्मा आनंद स्वामी ने युवा अवस्था से ही अपना जीवन वैदिक धर्म के प्रचार के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्व के विभिन्न देशों में पहुंच कर वैदिक धर्म का प्रसार किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि महात्मा आनंद स्वामी ने पूरे संसार को गायत्री मंत्र की अनूठी शक्ति से परिचित कराने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने सभी को आर्य समाज की महता से अवगत करवाया तथा आर्य समाज के नियमों पर चलने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य जसमेर सिंह नैन ने कहा कि वैदिक संस्कृति के उत्थान में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्राचार्य रामबाबू यादव, प्रोफेसर नीलम लूथरा, प्रोफेसर गरिमा ने अपनी अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता का परिणाम
वरिष्ठ वर्ग
प्रथम पुरस्कार : रूहमित, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर, ऐना, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल
द्वितीय पुरस्कार : डिंपल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर, अंजलि, केपीऐके महाविद्यालय अंबाला शहर
तृतीय पुरस्कार : अंशिका, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत, सारा, राठी मेजर आरएन कपूर पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट
प्रोत्साहन पुरस्कार : प्राची वर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा, डीएवी पब्लिक स्कूल समालखा, काजल, फ्यूचर डायमंड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला, आंचल, डीएवी पुलिस पब्लिक कुरुक्षेत्र, अवनी, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर।
कनिष्ठ वर्ग
प्रथम पुरस्कार : यासमीन, डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल, चिराग बक्शी, सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर
द्वितीय पुरस्कार : शिवानी, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर, समृद्धि, डीएवी पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन
तृतीय पुरस्कार : प्रज्ञा, डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर
प्रोत्साहन पुरस्कार : इशिता, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत, सिमरत, फ्यूचर डायमंड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला, हिमांशी, डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, प्रियांशी, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर, वनीषा, एसए जैन विजय वल्लभ अंबाला

महाविद्यालय स्तर
प्रथम पुरस्कार : आशिमा, राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर
द्वितीय पुरस्कार : खुशप्रीत, देव समाज गर्ल्स कॉलेज अंबाला शहर
तृतीय पुरस्कार : शिवानी, आर्य गर्ल्स कॉलेज अंबाला कैंट
प्रोत्साहन पुरस्कार : हर्ष राणा, डीएवी कॉलेज अंबाला शहर, मानसी, सोहन लाल डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अंबाला

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्- फोटो : Ambala

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रस्तुती देती

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रस्तुती देती - फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed