{"_id":"613a5fe98ebc3e264c117699","slug":"ambala-reached-ambala-after-losing-its-way-collided-with-a-standing-truck-emt-killed-driver-injured-ambala-news-knl826933137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भटककर अंबाला पहुंची एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, ईएमटी की मौत, ड्राइवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता भटककर अंबाला पहुंची एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, ईएमटी की मौत, ड्राइवर घायल
विज्ञापन
Ambala reached Ambala after losing its way, collided with a standing truck, EMT killed, driver injured
- फोटो : Ambala
अंबाला। रास्ता भटकने के बाद डेराबसी से अंबाला पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे स्थित कालीपलटन पुल के पास हाईवे के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार ईएमटी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पंजाब के फतेहगढ़ निवासी लवजीत ईएमटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि फिरोजपुर के गांव खन्ना निवासी बलजिंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया।
उधर, हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस चालक बलजिंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पड़ाव थाना प्रभारी देवेेंद्र का कहना था कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ईएमटी को बीच रास्ते में आई थी नींद
एंबुलेंस चालक बलजिंद्र ने बताया कि वह डेराबसी नागरिक अस्पताल में थे। बुधवार-वीरवार देररात करीब 12 बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि लालडू से एक मरीज को लाना है। वह अपने ईएमटी लवजीत के संग लालडू के लिए निकल पड़ा। रास्ता केवल ईएमटी को पता था लेकिन वह बीच रास्ते में ही सो गया। इस बीच वह रास्ता भटकने पर छावनी के कालीपलटन पुल के पास पहुंच गया। यहां एक अज्ञात ट्रक बिना रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व इंडीकेटर के हाईवे के ठीक बीच में खड़ा था। जैसे ही दूसरी तरफ से जा रहे वाहन की उसकी आंखों में रोशनी पड़ी तो वह खड़े ट्रक को देख नहीं सका और टक्कर हो गई। शव लेने पहुंचे मृतक के साले विक्रम सिंह ने बताया कि लवजीत के पास एक साल का बेटा है और पिछले 8 साल से बतौर ईएमटी कार्यरत था।

Ambala reached Ambala after losing its way, collided with a standing truck, EMT killed, driver injured- फोटो : Ambala
विज्ञापन