फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala-Kala Amb and Ambala-Mohali Green Field Expressway approved, the journey will be easy

अंबाला-कालाअम्ब व अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी, सफर होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ambala-Kala Amb and Ambala-Mohali Green Field Expressway approved, the journey will be easy
अंबाला-कालाअम्ब और अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। दोनों मार्गों के बनने से जहां अंबाला की कनेक्टिविटी बेहतर होगी वहीं वाहन चालकों का सफर सुगम हो जाएगा। इससे पहले अंबाला से शामली तक छह लेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे को भी मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

अंबाला से कालाअम्ब और अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 1183.70 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि मंजूरी के बाद अब जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो सकेगा। इससे आसपास के शहरों के अलावा सैकड़ों गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विट कर इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। बता दें कि इससे पहले भी गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 885 करोड़ रुपये की लागत से 40 किलोमीटर लंबी अंबाला रिंग रोड परियोजना को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। जल्द ही रिंग रोड निर्माण के लिए टेंडर भी होने वाले हैं।
विज्ञापन

------
अंबाला रिंग रोड से शुरू होगा 33 किमी. लंबा नया हाईवे
33 किलोमीटर लंबा नया अंबाला-कालाअम्ब हाईवे अंबाला रिंग रोड से प्रारंभ होगा। यह हाईवे शहजादपुर से होता हुआ कालाअम्ब तक बनेगा। फोरलेन हाईवे पर दो बड़े पुल और कई छोटे पुल बनेंगे। हाईवे पर 15 व्हीकल अंडर पास बनेंगे और हर गांव से हाईवे पर चढ़ने के लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा। नया हाईवे रिंग रोड अंबाला में पंजोखरा गांव के पास जुड़ेगा। यह पुरानी नारायणगढ़ रोड से अलग हाईवे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
31 किलोमीटर लंबा होगा अम्बाला-मोहाली नया हाईवे
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से 31 किलोमीटर लंबा नया अंबाला-मोहाली हाईवे भी बनाया जा रहा है जो कि अंबाला को मोहाली से बेहतर कनेक्टिविटी देगा। इस हाईवे की खासियत यह होगी कि यह सिक्स लेन का हाईवे बनेगा।

------
अंबाला-शामली तक भी बनेगा नया एक्सप्रेस-वे
अंबाला से शामली के बीच भारतमाला परियोजना के तहत सिक्स लेन का एक नया एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। इकनॉमिक एक्सप्रेस हाईवे 3663.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। यह एक्सप्रेस-वे अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर, शामली जिले को आपस में जोड़ेगा। शामली जिले की सीमा से होता हुआ थाना भवन पहुंचेगा। जहां दिल्ली- शामली-सहारनपुर फोरलेन को जोड़ते हुए दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर में मिलेगा। अंबाला-चंडीगढ़ रोड से शामली तक करीब 110 किलोमीटर इसकी लंबाई होगी। इसका राइट ऑफ वे करीब 60 मीटर का होगा और पूरी तरह ग्रीन फील्ड कॉरिडोर होगा। यह सिक्स लेन इकनॉमिक एक्सप्रेस-वे अंबाला सिटी के गांव सद्दोपुर में अंबाला-चंडीगढ़ रोड से अंबाला कैंट में पंजोखरा माइनर से होते हुए साहा व बराड़ा कस्बे के गांवों से होकर गुजरेगा। अंबाला कैंट में रामगढ़ उर्फ शरीफपुर, साहबपुर, रतनहेड़ी, पिलखनी, कपूरी, भीलपुरा, खुड्डी गांवों से गुजरेगा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed