{"_id":"65e8aca48f402c01d0022f0d","slug":"ambala-haryana-home-minister-vij-said-campaign-is-being-run-against-sanatan-by-indi-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: हरियाणा के गृहमंत्री विज बोले- इंडी सनातन के खिलाफ चला रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: हरियाणा के गृहमंत्री विज बोले- इंडी सनातन के खिलाफ चला रहा अभियान
Wed, 06 Mar 2024 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:19 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के किसानों को मुआवजा के बयान पर कहा कि सरकार हर उस किसान को उसका हक देती है, जिसका नुकसान होता है और हमारे कार्यकाल में सबसे ज्यादा मुआवजा दिया जाता है। हुड्डा साहब के राज में दो-दो रुपये के चेक दिए जाते थे। इनको यह याद नहीं।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनातन वह है जो कल था, आज है और कल भी रहेगा। इंडी तत्व हैं, इन्होंने सनातन के खिलाफ अभियान चला रखा है। कोई किसी मंच से तो कोई किसी मंच से बोलता है। गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डीएमके सांसद जय श्रीराम ओर भारत माता के नारों को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के विपरीत स्थिति में सरकार चलाने के बयान पर कहा कि यदि भ्रष्टाचार का कोई नोबल प्राइज बना है तो वह इन्हें (केजरीवाल को) मिलना चाहिए। इनके दो-तीन मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है। इनको आठ-आठ नोटिस आ चुके हैं।
विज्ञापन
नफे सिंह केस सीबीआई को रेफर
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि इनेलो नेता नफे सिंह राठी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और दो शूटरों को पकड़ लिया है। हमने बजट सत्र में इस मामले में सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था। इसके बाद अब केस सीबीआई को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन