फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala- Girls-college-gound

गर्ल्स कॉलेज के लिए तलाशी जाएगी जमीन

Wed, 28 May 2014 11:40 PM IST
अंबाला सिटी
अंबाला सिटी Updated Wed, 28 May 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
ambala- Girls-college-gound
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे गर्ल्स कॉलेज के लिए नई जमीन की तलाश की जाएगी। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने उच्च शिक्षा विभाग को जगह की तलाश करने को कहा है ताकि कॉलेज की बिल्डिंग बनाई जा सके। इस संबंध में डीसी अंबाला को निर्देशाें का पत्र भेजा जा चुका है। शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पुलिस लाइन अंबाला सिटी में 1962 से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चल रहा है।
विज्ञापन


इसी परिसर में अब गर्ल्स कॉलेज भी शुरू किया गया है। इसी को लेकर स्कूल को शिफ्ट करने की तैयारी भी की गई लेकिन इसी मामले में कुछ अभिभावक हाईकोर्ट चले गए और स्कूल की शिफ्टिंग पर स्टे मिल गया, जबकि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी परिसर में केंद्रीय स्तर के दो वोकेशनल एजुकेशन ट्रेड भी चल रहे हैं, जिसके लिए लैब आदि बनाने का काम चल रहा है, जो उक्त स्कूल से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कोर्ट का जो स्टे है वह उच्च शिक्षा विभाग को लेकर है, जबकि ऐसी स्थिति में स्कूल से जुड़ा निर्माण कार्य रोकने की आवश्यकता नहीं है। इस पत्र में उच्च शिक्षा विभाग को कहा गया है कि कॉलेज के लिए नई जगह तलाश की जाए। जिला प्रशासन ने कुछ जगह की तलाश की है लेकिन इस पर अभी कुछ निर्णय नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


ऐसे में साफ हो गया है कि पुलिस लाइन स्थित महिला कालेज को शिफ्ट किया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपियां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सी एंड एम) एचएसएसपीपी, पंचकूला, डीईओ अंबाला, प्रिंसिपल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अंबाला सिटी को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed