फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala depot unhappy with AC bus counter timings

Ambala News: एसी बस के काउंटर समय से अंबाला डिपो नाखुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Ambala depot unhappy with AC bus counter timings
अंबाला के वर्कशाप में खड़ी एसी बस।
अंबाला। अंबाला डिपो की एसी बस को उत्तराखंड में देहरादून बस अड्डे पर दोपहर दो बजे का काउंटर टाइम मिला है। इससे अंबाला डिपो नाखुश है। अंबाला डिपो को अपनी एसी बस के लिए देहरादून बस अड्डे पर 11:45 से 12 बजे के बीच पुराने काउंटर टाइम की मांग कर रहा है, लेकिन पुराना काउंटर टाइम नहीं मिला।
विज्ञापन

ऐसे में काउंटर टाइम को लेकर जल्द ही चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। ऐसे में अंबाला डिपो एसी का चालक देहरादून बस अड्डा परिसर से यात्रियों को बस में बैठाने को मजबूर है। अंबाला के अधिकारियों की ओर से एसी बस का काउंटर टाइम लेने के लिए करीब दो महीने पहले देहरादून डिपो के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया था और पत्राचार के माध्यम से अपने पुराने काउंटर टाइम की मांग की थी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ रोडवेज वर्कशाप के डीआई संजीव ने बताया कि उनके पास तीन एसी बस हैं। पहली एसी बस नारायणगढ़ बस अड्डा से सुबह सात बजकर 30 मिनट पर वाया अंबाला छावनी होते हुए हरिद्वार जाती है। दूसरी एसी बस नारायणगढ़ बस अड्डा से सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर वाया बराड़ा होते हुए दिल्ली जाती है। तीसरी एसी बस चंड़ीगढ़ बस अड्डा से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर देहरादून बस अड्डा के लिए सवारियों को लेकर रवाना होती है। इसके बाद यह बस वाया नारायणगढ़ पौंटा साहिब होते हुए देहरादून बस अड्डे पर पहुंचती है। पहले एसी बस को अंबाला डिपो की सामान्य बस को देहरादून बस अड्डे पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजे तक का समय दिया जाता था। जब से अंबाला डिपो ने अपनी सामान्य बस सेवा बंद कर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसी बस की सेवा शुरू कर दी। तब से अंबाला डिपो की एसी बस को देहरादून बस अड्डे पर काउंटर टाइम नहीं दिया। ऐसे में अब जो काउंटर टाइम दिया है, वह दोपहर दो बजे का काउंटर टाइम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर प्लेट की नई सीरीज होगी शुरू
अंबाला छावनी में वाहनों पर नए नंबर एचआर 85 एच की सीरीज जल्द शुरू होने वाली है। इससे पहले अंबाला छावनी में 2017 में एचआर 85 की सीरीज की शुरू हुई थी। जोकि यह एचआर 85 की सीरिज में ए, बी, सी,डी, जी नंबर खत्म होने वाले हैं। जल्द ही एचआर 85 एच की सीरीज शुरू हो जाएगी। अंबाला छावनी में हर महीने लोग लगभग 500 तक दो पहिया, चौपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed