फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala-Delhi goods trains will be shifted to DFCCIL corridor.

Ambala News: अंबाला-दिल्ली की मालगाड़ियां होंगी डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर स्थानांतरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ambala-Delhi goods trains will be shifted to DFCCIL corridor.
अंबाला। अंबाला-दिल्ली सेक्शन पर चलने वाली मालगाड़ियां भी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती नजर आएंगी। इस मुख्य लाइन के क्लियर होने से नई ट्रेनों के संचालन की रुपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इस रेल लाइन को अपग्रेड करके 130 किमी प्रतिघंटे तक ट्रेन को चलाने के लिए सक्षम किया जाएगा। बीच रास्ते के जो भी मोड़ हैं, उन्हें सीधा किया जाएगा ताकि दिल्ली से अंबाला की तरफ आने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें दो से ढाई घंटे में सफर पूरा कर सकें।
विज्ञापन

इस योजना को पूरा करने के लिए पहले मालगाड़ियों को कॉरिडोर की लाइन पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ गुड्स शेड बनाए जाएंगे। वहीं नए रेलवे स्टेशनों के निर्माण के बाद पुरानों के साथ इनका लिंक किया जाएगा। इसकी शुरुआत अंबाला-अमृतसर रेल सेक्शन पर शंभू रेलवे स्टेशन से की जा रही है जोकि जल्द ही राजपुरा से जुड़ जाएगा और फिर कटरा और अमृतसर की तरफ से आने वाली मालगाड़ियां भी कॉरिडोर पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ियों का हो रहा आंकलन
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर से जुड़े अधिकारी इस बात का भी आंकलन कर रहे हैं कि कौन-कौनसी वस्तुएं पंजाब से दूसरे राज्यों में जाती हैं और कौनसी आती है। उदाहरण के तौर पर पंजाब से गेहूं को दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। वहीं कोलकाता व धनबाद से कोयला पंजाब के थर्मल प्लांटों में भेजा जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य पदार्थ भी हैं जोकि मालगाड़ियों के माध्यम से एक से दूसरी जगह पर भेजे जाते हैं।
कम रेट पर सुरक्षित पहुंचेगा सामान
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर कार्गाे टर्मिनल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इसके जरिए व्यापारियों का सामान जल्द व सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकेगा और वो भी कम रेट पर। इसका खाका भी रेलवे द्वारा तैयार किया जा रहा है ताकि व्यापारियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके और वो ट्रेनों के जरिए ही अपना सामान एक से दूसरी जगह तक भेज सकें।

वर्जन
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धीरे-धीरे मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी अंबाला-सहारनपुर की 50 के करीब मालगाड़ियों को इस कॉरिडोर पर चलाया जाएगा। इसके बाद अमृतसर-कटरा के बीच चलने वाली और फिर अंबाला-दिल्ली के बीच चलने वाली मालगाड़ियों को भी कॉरिडोर पर शिफ्ट किया जाएगा ताकि मुख्य लाइनों का इस्तेमाल यात्री ट्रेनों के लिए हो सके।
पंकज गुप्ता, महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed