{"_id":"64b15e5c056cb18dc008a581","slug":"ambala-dead-body-of-14-year-old-boy-found-in-roon-river-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: रूण नदी में मिला 14 वर्षीय बच्चे का शव, गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: रूण नदी में मिला 14 वर्षीय बच्चे का शव, गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
Fri, 14 Jul 2023 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़, अंबाला (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 08:10 PM IST
सार
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के माता-पिता निकटवर्ती कस्बा कालाआम्ब में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में कालाआम्ब मार्ग पर स्थित गांव शाहपुर के निकट रूण नदी में मिले एक बच्चे के शव की शिनाख्त लगभग 14 वर्षीय अंकित निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह कालाआम्ब चौकी क्षेत्र में लगभग 14 वर्षीय किशोर की छोटी रसौर रूण नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
दरअसल शुक्रवार की सुबह कालाआम्ब से नारायणगढ़ की तरफ आ रहे एक शख्स ने किशोर को डूबते हुए देखा और किशोर के डूबने की बात आप नेता गुलशन सैनी को बताई जोकि पास ही अपने खेतों में मजदूरों के साथ मरम्मत करवा रहे थे। गुलशन सैनी के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि तकरीबन 14-14 वर्ष के 2 किशोर वहां खड़े थे, जोकि उन्हें देख वहां से भाग गए।
जिनको पकड़ने की उन्होंने काफी कोशिश की। गुलशन सैनी के मुताबिक किशोर को बचाने के लिए वह खुद नदी में उतर गए और दूसरे छोर तक पहुंच गए लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह किशोर को बाहर न निकाल सके और नदी से निकल गांव के सरपंच व कालाआम्ब चौकी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। वहीं पुलिस का कहना है गुलशन सैनी द्वारा जिन 2 और किशोरों को नदी के पास देखा था, शायद वही मृतक किशोर के साथी थे जोकि नदी में खेल रहे थे। पैर फिसलने से किशोर नदी में जा गिरा हो और नदी में बह गया। अपने साथी को नदी में बहता देख दोनों दोस्त मौके से भाग गए।