{"_id":"6924ae63eedcc2b6a2038d39","slug":"ambala-citys-trauma-center-vandalism-incident-captured-on-cctv-ambala-news-c-36-1-sknl1017-153654-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी में कैद
Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रविवार रात को ट्रामा सेंटर में मृतक के परिजनों द्वारा हंगामे व तोड़फोड़ की वारदात ट्रामा सेंटर के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि रविवार रात 8:15 बजे पर दो महिलाएं व दो युवक मृतक को लेकर पहुंचे थे। आते ही स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। एक महिला ने तैश मारकर अस्पताल टेबल को लात मार रही है। उसके बाद दो युवक डॉक्टर कक्ष में जाकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। मृतक के चचेरे भाई कुनाल शर्मा ने बताया कि किशोर रविवार को शादी समारोह से आने के बाद से गुस्से में था। देखते हुए कमरे में चला गया। बाद में फंदे से लटका मिला। किशोर के पिता का पहले देहांत हो चुका है व मां ने दूसरी शादी कर ली थी। कर्तव्य सोहन लाल डीएवी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन