फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala City ITI ranked seventh in the list of most applications

सबसे अधिक आवेदनों की सूची में अंबाला सिटी आईटीआई सातवें स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ambala City ITI ranked seventh in the list of most applications
सबसे अधिक आवेदनों की सूची में अंबाला शहर की आईटीआई का सातवां स्थान
विज्ञापन

अंतिम दिन तक 1120 सीटों के लिए मिल चुके हैं 11 हजार 690 आवेदन, 11 अक्तूबर को जारी होगी पहली वरीयता सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में आवेदन करने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। प्रदेशभर की आईटीआई में आवेदनों की स्थिति में अंबाला शहर की आईटीआई ने सातवां स्थान हासिल किया है। इस आईटीआई में अंतिम दिन तक 1120 सीटों के लिए 11 हजार 690 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों को वरीयता सूची जारी होने का इंतजार है। यह वरीयता सूची 11 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद ही आगे की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
12 से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच परख संस्थान स्तर पर की जाएगी। इसके बाद 12 से 16 अक्तूबर तक सभी चयनित उम्मीदवारों की ऑनलाइन फीस प्राप्त की जाएगी। इसके लिए जैसे ही संस्थान द्वारा चयनित उम्मीदवार के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे तुरंत चयनित उम्मीदवार के पास फीस भरने का ऑनलाइन लिंक चला जाएगा। जिसके माध्यम से वह अपनी फीस भर पाएगा तथा फीस भरने के बाद अपनी सीट पक्की कर पाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान के दूरभाष तथा व्हाट्सएप मैसेज से भी सूचित किया जाएगा। फिर भी अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो उसका निवारण भी संस्था स्तर पर कर दिया जाएगा। अगर किसी परेशानी का निवारण संस्था स्तर पर संभव नहीं होगा तो उस स्थिति में निदेशालय से मार्गदर्शन प्राप्त करने के उपरांत ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

इस आईटीआई का प्रदेश में ये है स्थान
सबसे ज्यादा आवेदन राजकीय आईटीआई पलवल में आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर करनाल आईटीआई, तीसरे नंबर पर यमुनानगर, चौथे नंबर पर हिसार, पांचवें नंबर पर जींद, छठे नंबर पर फरीदाबाद, सातवें नंबर पर अंबाला सिटी, आठवें नंबर पर कैथल, नौवें नंबर पर भिवानी और दसवें नंबर पर गुरुग्राम की आईटीआई शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed