{"_id":"b19daa676a7efb622c5c1b966ad3c5a9","slug":"ambala-becoming-addicted-to-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की दवाओं की मंडी बन रहा अंबाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की दवाओं की मंडी बन रहा अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। नशे की दवाओं के मामले में अंबाला मंडी बनता जा रहा है। जिला औषधि नियंत्रक की कार्रवाई इस बात की ओर इशारा कर रही है। लाखों का माल पकड़ा जा चुका है, जिसे नशे के लिए बेचा जाना था लेकिन इसके बावजूद भी यह गोरखधंधा लगातार बढ़ रहा है।
घरों से बेची जा रही हैं दवाएं : अंबाला में बाहर से ये नशीली दवाएं लाकर घराें से बेची जा रही हैं। यह गोरखधंधा अब इस स्तर पर पहुंच चुका है कि यह अब दूसरे राज्यों को भी अंबाला से सप्लाई हो रहा है। सूत्रों की मानें, तो यह गोरखधंधा इतना फैल चुका है कि छोटे मोटे स्टालों से लेकर केमिस्ट शाप संचालक तक इसे बेच रहे हैं। औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई खुलासा कर रही है कि यह किस कदर बढ़ चुका है। दिल्ली, यूपी से ये दवाएं बिना बिल के आती हैं, जो प्रति स्ट्रिप बीस से पच्चीस रुपये तक आती हैं लेकिन यह दवा, जिसे नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, सौ रुपये अधिक में बेची जाती है।
नशीली दवाओं के कुछ मामले
* सिटी जगाधरी गेट से भारी मात्रा में नशीली दवाएं पकड़ी गईं।
* सिटी नारायणगढ़ रोड से एक दवा विक्रेता ने टायलेट में छुपाकर रखी थी नशीली दवाएं।
* कैंट में निकलसन रोड स्थित कफ सीरप मिले, जिसका नशे तौर पर इस्तेमाल हो सकता था।
* कैंट के राम नगर स्थित एक घर से लाखों रुपये की दवाएं पकड़ीं।
* कैंट टुंडला रोड से एक युवक के कब्जे से करीब आठ हजार कैप्सूल बरामद हुए।