फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   amarnath devotees protested

श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Mar 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 07 Mar 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
amarnath devotees protested
अंबाला कैंट। अमरनाथ यात्रा के मेडिकल को लेकर श्राइन बोर्ड ने जो डाक्टरों की लिस्ट तैयार की है। इससे प्रदेश भर में भोले बाबा के श्रद्धालुओं में रोष है। वहीं जेएंडके बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिए आए श्रद्धालुओं ने गुरुवार को बैंक के समक्ष श्राइन बोर्ड के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जमकर नारेबाजी की और साथ ही बैंक प्रबंधक से सरकारी अस्पतालों से डाक्टरों की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, श्राइन बोर्ड के फरमान को लेकर गुस्साएं श्रद्धालुओं ने सुबह 11 बजे से बैंक के समक्ष एकत्रिता  होकर बैंक की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए कहा कि यह श्राइन बोर्ड की मनमानी है। जो श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा में बाधा बनी हुई है। वहीं  रमेश कालड़ा, राजेश, विनय कुमार, महिंद्र सिंह, नवीन शर्मा, राजकुमार लांभा, रमेश, साकेत कुमार, मनोज, रविंद्र, अशोक, नरेश ने बताया कि श्राइन बोर्ड का यह निर्णय बेहद गलत है। जो अमरनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही श्राइन बोर्ड अपने इस फैसले पर वापिस नहीं ले लेती है तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार केवल श्राइन बोर्ड होगा।
विज्ञापन

 
श्रद्धालुओं की मांग सरकारी डाक्टरों से हो मेडिकल
श्राइन बोर्ड के इस न मानने वाले प्रस्ताव को लेकर जहां श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया है, वहीं श्रद्धालुओं ने बैंक प्रबंधको के मांग पेश करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन से पहले होने वाले मेडिकल के लिए सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। जिससे आम आदमी बिना परेशानियों के यात्रा में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में घट गए यात्रा रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा को लेकर भोले बाबा के श्रद्धालुओं जो पहले रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कढ़ी मशक्कत कर रहे थे, लेकिन अब श्राइन बोर्ड के फरमान ने श्रद्धालुओं की आस्था को इस कदर ठेस पहुंचाई है कि श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाने तक बंद कर दिए। वहीं बैंक प्रबंधक का कहना है कि यह उनके पास पहले एक दिन में 30 के करीबन रजिस्ट्रेशन हो जाते थे। लेकिन अब दो दिनों में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed