फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amalaki Ekadashi fast also gives salvation to the great sinner

महापापी को भी मोक्ष देता है आमलकी एकादशी व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi fast also gives salvation to the great sinner
कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों एकादशी को अन्न नहीं खाना चाहिए। एकादशी का व्रत रखने से बड़े-बड़े यज्ञ करने जैसा फल मिलता है। यह विचार ज्योतिषाचार्य टीआर मैत्रेय ने आमलकी एकादशी के महत्व के बारे में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि एकादशी का व्रत करने वाला दशमी को एक समय भोजन करें और एकादशी को निराहार रहें, जबकि द्वादशी को भी एक समय भोजन करें, इस प्रकार व्रत करने वाला महापापी भी मोक्ष को प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमलकी एकादशी, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, जोकि इस बार 14 मार्च को रहेगी। आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र योग बन रहे हैं। ऐसे में जो भी इस दिन व्रत रखेगा उसके सारे कार्य सफल होंगे और उस पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर विष्णु स्त्रोत का पाठ तथा आंवले की टहनी को कलश में स्थापित करके पूजन करना चाहिए। पूजन के उपरांत आंवलों सहित भोजन का दान व सेवन करना अति उत्तम होता है, पापों का क्षय तथा सौभाग्य की वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विशेष पूजा कर उन पर आंवला चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि आंवले के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिन यदि आंवले के वृक्ष की पूजा की जाए तो सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखकर आंवले के पेड़ के नीचे आसन बिछाकर घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाए तो एक हजार गायों के दान के बराबर फल प्राप्त होता है। मृत्यु के बाद मोक्ष को प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले लोगों को आमलकी एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed