{"_id":"61e7175966ef25751d42e7b2","slug":"allegations-of-rigging-in-making-new-votes-on-the-committee-ambala-news-knl96442393","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर नए वोट बनाने में धंाधली के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर नए वोट बनाने में धंाधली के आरोप लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द बराड़ा मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी में नई वोट बनाए जाने को लेकर पूर्व चेयरपर्सन ने धांधली के आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने समिति कर्मचारियों द्वारा नई वोट बनाए जाने में धांधली बरतने, फर्जी वोट बनाने व कोरोना के नियमों का पालन न करने की बात कही है। वहीं मंगलवार को सोसायटी सदस्यों ने पत्रकारवार्ता का आयोजन कर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नई वोट समिति कर्मचारियों द्वारा नियम अनुसार ही बनाए गए हैं।
इस अवसर पर रामपाल सरपंच पपलोथा, राजेश्वर राणा, मुकेश राणा, बिट्टू राणा पूर्व सरपंच घसीटपुर, कलेक्टर जबलपुर, हेम सिंह दफरपुर, संजू होली, अशोक राणा मुलाना, सुरेंद्र राणा बराड़ा, अजय मुलाना, हरदीप राणा मुलाना, अमन शर्मा, जोहर सिंह नगला, विक्रम वजीदपुर आदि लोगों ने समिति के कर्मचारियों का समर्थन किया। सदस्यों ने कहा कि मुलाना हल्के में विभिन्न पैक्स में कर्म सिंह बिट्टू द्वारा धांधली करते हुए गलत तरीके से भर्तियां की गई। इसी मामले को दबाने के लिए वे समिति कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।