फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of police inaction

Ambala News: पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

Sat, 27 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 27 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegations of police inaction
अंबाला। महिला ने पति से मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप लगाए है। इस संबंध में शुक्रवार को अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नाम एक शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। महिला अंजू का आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने रंजिशन पति को बुलाकर पिटाई की। पंजोखरा थाना पुलिस भी इस कार्रवाई नहीं कर रही। शहजादपुर के रायवाली गांव निवासी अंजू ने दी शिकायत में बताया कि गांव के दो लोगों ने षड्यंत्र के तहत 17 दिसंबर को शाम करीब 6-7 बजे उसके पति बलकार सिंह को फोन करके एक आरोपी की दुकान पर बुलाया, जब उसका पति दुकान पर पहुंचा तो वहां पहले से ही डंडे रखे हुए थे। तीनों ने मिलकर पति के साथ बहसबाजी व गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जब दोबारा आरोपियों से हमले के बारे में पूछने गए तो फिर पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए वह अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल से रूक्का जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही न ही बयान दर्ज किए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed