फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of encroachment and assault on the camp, transgender people reached the police station

Ambala News: डेरे पर कब्जा और मारपीट का आरोप, थाने पहुंचे किन्नर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment and assault on the camp, transgender people reached the police station
अंबाला सिटी। डेरे के मालिकाना हक के लिए किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद शनिवार को एक बार फिर बढ़ गया। एक पक्ष से पूनम महंत के साथ 12 किन्नरों ने दूसरे पक्ष पर डेरे पर अवैध कब्जे व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले किन्नर अंबाला एसपी कार्यालय पहुंचे लेकिन उनके न होने के बाद वह थाने में पहुंचे। पूनम महंत व अन्य किन्नरों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति खुद को फर्जी तरीके से महंत बताकर माजरी बकरा मंडी स्थित उनके पारंपरिक डेरे पर हक जमा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति को पहले ही समुदाय से बेदखल किया जा चुका है। विरोध करने पर उनके साथियों के साथ मारपीट की गई। किन्नरों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो वह उग्र विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था व दोनों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed