फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   allegation of murder of woman, case filed

जहर देकर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत छह पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
allegation of murder of woman, case  filed
जहर देकर विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। आरोप हैं कि 25 वर्षीय सीमा को बुधवार को उल्टियां लगी। 12 वर्षीय भांजा मासी की मदद के लिए अपने मौसा व उनके परिवार के सामने गिड़गिड़ाता रहा। किसी ने भी मासूम के दर्द को नहीं समझा।
विज्ञापन

मृतका सीमा की मां संगीता ने बताया कि यह हंडेसरा के गांव हुंमायुपुर में उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला। संगीता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी साल 2013 में हुमांयुपुर के संदीप कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लोभियों ने बेटी को कम दहेज लाने को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया । पहले तो बेटी ने बताया नहीं लेकिन जब ससुराल वालों की ओर से उसे रोज- रोज परेशान किया जाने लगा तो बेटी ने सारी घटना की जानकारी हमें दी। कई बार पंचायती तौर पर फैसले भी हुए। संगीता ने आगे बताया कि गत बुधवार 26 अगस्त को उनकी बेटी सीमा अंबाला के एक अस्पताल में दवाई लेने आई थी जिसके बाद वह यहां से अपने 12 वर्षीय भांजे को अपने साथ ससुराल ले गई। उसके बाद दामाद व उसके परिवार ने सीमा को बातों में लगाकर जहर पीला दिया। जब सीमा की ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो पति संदीप अपने परिजनों के साथ सीमा को पास के ही किसी प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टर ने सीमा को किसी बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी। संगीता के अनुसार वह जब पता करते हुए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो दामाद संदीप अपने परिवार के साथ सीमा को अस्पताल के गेट पर छोड़ कर ही फरार हो गया। इसके बाद हम सीमा को ट्रामा सेंटर के अंदर ले गए जहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

...................................
मृतका की मां संगीता की ओर से बेटी को जहर देने की शिकायत आई है जिसकी हम जांच कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमेल सिंह आईओ, थाना हंडेसरा पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed